इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं. 9 दिन चलने वाले इस फेस्टिवल में जगह-जगह गरबा के प्रोग्राम आयोजित कराए जाते हैं और गुजराती थीम को अपनाया जाता है. इन प्रोग्राम में लोग दूर-दूर से हिस्सा लेने आते हैं और एक ग्रुप बनाकर डांस करते हैं. गरबा डांडिया खेलने के लिए महिलाएं ज्यादा खुश होती हैं और अपने लुक को कई दिनों पहले से ही प्लान करना शुरू कर देती हैं. हालांकि, ज्यादातर महिलाएं गरबा नाइट के लिए ट्रेडिशनल कपड़े जैसे चनिया चोली पहनना पसंद करती हैं. कुछ महिलाएं लहंगा या फिर साड़ी भी पहनती हैं. हालांकि, कपड़ों को आसानी से सेलेक्ट कर लिया जाता है, लेकिन हेयरस्टाइल को लेकर सोचना ज्यादा पड़ता है. अगर आप भी अपने हेयरस्टाइल को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो इस लेख में बताए गए आइडियाज मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका
हाफ या स्लीक बन हेयरस्टाइल
आप हाफ बन हेयरस्टाइल का चुनाव कर सकती हैं, क्योंकि यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है जिसे हर कपड़ों के साथ स्टाइल किया जा सकता है. डीप नेकलाइन के साथ स्लीक बन भी बनाया जा सकता है. अगर आपकी चोली की नेकलाइन डीप या वी-शेप है तो स्लीक बन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बालों को पीछे की तरफ अच्छी तरह सेट करने के बाद लो बन या मिड बन भी बनाया जा सकता है.
लो पोनीटेल हेयरस्टाइल
आप ट्रेडिशनल कपड़ों या स्क्वायर नेकलाइन वाली चोलीके साथ लो पोनीटेल एक एलिगेंट ऑप्शन है. बालों को बीच से पार्ट करके पीछे लो पोनीटेल बनाएं. फ्रंट से कुछ लटें निकालकर आप इसे सॉफ्ट लुक दे सकती हैं. अगर आप गरबा के दौरान ज्यादा डांस करने वाली हैं तो यह हेयरस्टाइल बालों को मैनेज करने में भी मदद कर सकता है. आप लो पोनीटेल को अपने हिसाब से एक्सेसरीज के साथ डिजाइन कर सकते हैं.
साइड ब्रेड हेयरस्टाइल
अगर आप ऑफ-शोल्डर चोली पहन रही हैं तो साइड ब्रेड या फिशटेल ब्रेड ट्राई कर सकती हैं. यह हेयरस्टाइल आपके कंधों और नेकलाइन को उभारने के साथ गरबा लुक को ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों बनाएगा. ब्रेड में रंगीन रिबन, छोटे फूल या हेयर एक्सेसरीज लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है. बाकी आप अपनी ड्रेस के हिसाब से हेयर एक्सेसरीज लगाकर अपने लुक को और सुंदर बना सकते हैं.
हाफ-अप हाफ-डाउन का हेयरस्टाइल
स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली चोली के साथ हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस हेयरस्टाइल में बालों का कुछ हिस्सा पीछे पिन कर दें और बाकी बालों को खुला रखें. चाहें तो खुले बालों में हल्के कर्ल भी कर सकती हैं और यह स्टाइल खासतौर पर तब अच्छा लगेगा जब आपकी चोली की नेकलाइन और ज्वेलरी काफी डिटेल्ड हो. आप इस हेयरस्टाइल को सुंदर तरीके से स्टाइल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि से गरबा नाइट तक, हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
12 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
16 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
17 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
17 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
19 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
20 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
21 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
23 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines