Makki Ki Roti Recipe: लोहड़ी का त्यौहार आते ही घरों में मक्के की रोटी और सरसों का साग बनना शुरू हो जाता है. कई लोग सर्दियों में भी मक्के की रोटी बनाना पसंद करते हैं. हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि मक्के की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है या वो गोल नहीं बनती. कई बार बन भी जाती है तो तवे पर फैल जाती है और चिपक जाती है. मक्के की रोटी बनाते वक्त अगर आपके साथ भी यही दिक्कतें आती हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताएंगे गर्म पानी की एक आसान ट्रिक, जिससे मक्के की रोटियां ना सिर्फ गोल बनेंगी बल्कि अच्छी तरह फूल भी जाएंगी.
इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: राजमा भिगोना भूल गए हैं तो कुकर में डालें अदरक का टुकड़ा, सिर्फ 3 सीटी में हो जाएगा काम
मक्के की रोटी बनाने की विधि | How To Make Makki Ki Roti
क्या है गर्म पानी की यह ट्रिक?
मक्के के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए इसमें लचीलापन कम होता है. वहीं, अगर ठंडे पानी से आटा गूंथा जाता है तो रोटी बेलते वक्त टूट जाती है या इसमें दरारें पड़ने लगती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप मक्के की रोटी बनाने के लिए गर्म पानी से आटा गूंथना शुरू करें.
मक्के की रोटी बनाने की विधि
सामग्री
- मक्के का आटा- 2 कप
- गर्म पानी- जरूरत के हिसाब से
- नमक- स्वादानुसार
- देसी घी या मक्खन- सेंकने के लिए
विधि
- सबसे पहले मक्के के आटे को एक परात में निकालें और नमक को भी डाल दें. अब थोड़ा-थोड़ा करके गर्म पानी डालें और चम्मच या हाथ से मिलाते जाएं.
- जब आटा अच्छी तरह से मिल जाए तो 5 मिनट तक मसलकर आटे को नरम बना लें. फिर गूंथे हुए आटे को ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें.
- इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और रोटी बनाते समय फटेगी नहीं. अब रोटी बनाना शुरू करें और बेलने के लिए बेलन का इस्तेमाल ना करें.
- बेहतर होगा कि आप हथेलियों पर थोड़ा पानी लगाएं और आटे की लोई को हथेलियों के बीच दबाकर धीरे-धीरे आकार की रोटी बना लें.
- अगर चाहें तो पॉलिथीन शीट या केले के पत्ते पर भी रोटी थपथपाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. अब रोटी को सेंकने की बारी है. इसके लिए गैस पर एक तवा रखें.
- पहले एक साइड हल्की ब्राउन होने दें और फिर दूसरी तरफ पलटें और अच्छी तरह से पकने दें. दोनों साइड अच्छी तरह सेंकें और गैस हल्की करें.
- आखिर में गरमा-गरम मक्के की रोटी पर देसी घी या सफेद मक्खन लगाएं और प्लेट में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें.
संबंधित खबरें
Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 hr agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
3 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
3 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
4 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
5 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
6 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
9 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
23 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines