How To Make Ghevar at Home: राजस्थान की समृद्ध परंपराओं में गणगौर का त्योहार बहुत खास माना जाता है. यह पर्व भगवान शिव (ईसर जी) और माता पार्वती (गौरा जी) के पवित्र दांपत्य जीवन का प्रतीक है. यह त्योहार खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की कामना करती हैं. करीब 16 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पूजा, गीत और पारंपरिक व्यंजन का विशेष महत्व होता है. इन्हीं में से एक है घेवर, जिसे गणगौर का मुख्य प्रसाद माना जाता है. इसलिए कई घरों में महिलाएं इसे बाजार से लाने के बजाय घर पर ही बनाना पसंद करती हैं, ऐसे में अगर आप भी इस बार गणगौर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो घर पर बना घेवर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. घर पर बने घेवर से पूजा की मिठास और भी बढ़ सकती है, तो आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं यह शानदार मिठाई.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही शरीर में दर्द क्यों होता है? जानिए इसके छिपे कारण और राहत पाने के आसान तरीके
घेवर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्वादिष्ट और पारंपरिक घेवर बनाने के लिए कुछ सामान्य सामग्री की जरूरत होती है, इसमें;
- 2 कप मैदा (घोल तैयार करने के लिए).
- 1 कप घी (बैटर को क्रीमी बनाने के लिए).
- आधा कप ठंडा दूध.
- जरूरत अनुसार ठंडा पानी.
- कुछ बर्फ के टुकड़े (घी को फेंटने के लिए).
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस.
- तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल.
- 2 कप चीनी और 1 कप पानी (चाशनी के लिए).
- सजाने के लिए बारीक कटे पिस्ता या बादाम.
घर पर ऐसे बनाएं पारंपरिक घेवर
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा घी लेकर उसमें बर्फ डालकर अच्छी तरह फेंटें जब तक वह क्रीम जैसा न हो जाए.
- अब इसमें धीरे-धीरे मैदा और दूध मिलाएं और फिर ठंडा पानी डालकर पतला और स्मूद घोल तैयार करें.
- स्वाद को ठीक रखने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू रस मिला दें, ताकि स्वाद का संतुलन बना रहे.
- अब एक गहरे बर्तन में घी अच्छी तरह गर्म, जब घी से धुआं निकलने लगे तब घेवर बनाने का सांचा डालें और बैटर को एक धार बनाकर बर्तन के बिल्कुल बीच में डालें.
- झाग शांत होने दें, फिर दोबारा बैटर डालें. ऐसा 10-15 बार करें.
- बीच-बीच में डंडी या चाकू की मदद से घोल डालते हुए घेवर की जालीदार बनावट तैयार करें.
- सुनहरा होने पर इसे सावधानी से निकाल लें.
- अलग से चीनी और पानी उबालकर एक तार की चाशनी बनाएं और घेवर पर डालें.
- आखिर में ड्राई फ्रूट से सजाकर स्वादिष्ट घेवर तैयार करें.
- इस तरह आप घर पर ही पारंपरिक स्वाद वाला घेवर बनाकर गणगौर पूजा को और भी खास बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
21 mins agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
2 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
3 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
4 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
5 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
6 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
6 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
10 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
23 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines