Ganesh Chaturthi 2025: हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस वर्ष यह पावन पर्व 27 अगस्त 2025 यानी आज से को शुरू हो रहा है। यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि श्रद्धा और जश्न से जुड़ा हुआ आस्था का त्योहार है, जिसमें बप्पा का स्वागत पूरे देश में धूम-धाम से किया जाता है। बप्पा को मोदक बहुत ही प्रिय हैं, और अधिकतर लोग उन्हें मेवा या बेसन के पारंपरिक मोदक ही अर्पित करते हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और स्वाद में अनोखा बनाने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं दो अलग और लाजवाब तरह के मोदक जिनकी रेसिपी आप इस गणेश चतुर्थी आजमा सकते हैं।
नारियल मोदक रेसिपी
सामग्री
- घी- 1 छोटा चम्मच
- नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 2 कप
- दूध- 1/2 कप
- गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)- 3/4 कप
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- केसर – कुछ धागे
- ड्राय फ्रूट्स – 1-2 चम्मच (बारीक कटे हुए)
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी बनाएं श्रीकृष्ण के फेवरेट मुलायम पेड़े, आसान रेसिपी घर पर
मोदक बनाने की विधि
मोदक बनाने के लिए बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें। इसके बाद नारियल डालकर 2–3 मिनट भूनें। अब दूध और गुड़ डालें और चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। मिश्रण गाढ़ा होने के बाद इलायची और केसर डालें, चाहें तो ड्राय फ्रूट्स मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें और मोदक मोल्ड से या हाथ से मोदक बनाएं। बस इस तरह से आप घर पर ही आसानी से बप्पा के लिए मौदक बना सकते हैं।
आटा मोदक रेसिपी
सामग्री
- गेहूं का आटा – 1 कप
- घी- 2 छोटे चम्मच
- गुड़ कद्दूकस किया हुआ- 1/2 कप
- नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 1/2 कप
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- ड्राय फ्रूट्स (बारीक कटे हुए) 1–2 चम्मच
आटा मोदक बनाने की विधि
आटा मोदक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम करें। अब उसमें गेहूं का आटा डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब आटा हल्का भूरा और सुगंधित हो जाए, तब उसमें नारियल डालें और 1–2 मिनट और भूनें।
अब इसमें गुड़ डालें (गैस धीमी रखें) और चलाते रहें जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल कर मिश्रण में मिल न जाए। इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स मिलाएं। दूध की कुछ बूंदें डाल सकते हैं अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे। गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। मिश्रण जब ठंड़ा हो जाए तो अब हाथ में थोड़ा घी लगाकर मिश्रण से मोदक के आकार बनाएं, या मोदक मोल्ड का उपयोग करें।
ये भी पढ़ें- Monsoon healthy Snacks: चिप्स और पकौड़े भूल जाइए, ये हैं मॉनसून के सुपरहिट हेल्दी स्नैक्स
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines