Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का ये पावन पर्व 27 अगस्त 2025 को शुरू हो चुका है। यह दिन किसी भी त्योहार से कम नहीं है, साथ ही ये दिन सभी के लिए जश्न से भरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गणेश चतुर्थी की रौनक सिर्फ कुछ ही गिनी-चुनी जगहों पर नहीं, बल्कि भारत की कई जगहों पर होती है। अगर आप भी पूरे भारत में गजानन के टॉप 10 मंदिरों के बारे में जानना चाहते हैं,तो आइए जानते हैं बप्पा के फेमस मंदिरों के बारे में।
दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर – पुणे, महाराष्ट्र
यह मंदिर महाराष्ट्र का सबसे फेमस गणेश मंदिर है। यहां का गणपति उत्सव बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं।
गणेश टोक – गंगटोक, सिक्किम
यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है जहां से पूरे गंगटोक का सुंदर नजारा दिखाई देता है। यह मंदिर छोटा लेकिन अत्यंत शांत और भक्तिपूर्ण से भरपूर है।
मोती डूंगरी गणेश मंदिर – जयपुर, राजस्थान
इस मंदिर में हर बुधवार को विशेष दर्शन होते हैं। इसके साथ ही यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है साथ ही ये मंदिर बहुत ही सुंदर है।
उच्चि पिल्लैयार मंदिर – तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
यह मंदिर रॉकफोर्ट पहाड़ी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए सैकड़ों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इसके साथ ही ये गणेश भगवान के सुंदर मंदिरों में से एक है।
वरसिद्धि विनायक मंदिर – चेन्नई, तमिलनाडु
इस मंदिर में भगवान गणेश के अनेक रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही भक्त यहां सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए दूर- दूर से आते हैं।
गणपतिपुले मंदिर – रत्नागिरी, महाराष्ट्र
यह मंदिर अरबी समुद्र के तट पर स्थित है। यहां भगवान गणेश की मूर्ति स्वयंभू मानी जाती है और मंदिर का दृश्य अत्यंत सुंदर और शांतिदायक होता है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: दिल्ली में चाहिए मुंबई जैसा फील? इन 5 महापंडालों में कर सकते हैं बप्पा के दर्शन
कलामस्सेरी महागणपति मंदिर – केरल
इस मंदिर में महागणपति की पूजा होती है। इसके साथ ही यहां का उत्सव बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए यह बहुत ही पवित्र स्थान है।
कनीपक्कम वरसिद्धि विनायक मंदिर – चित्तूर, आंध्र प्रदेश
यह मंदिर चित्तूर जिले में स्थित है और माना जाता है कि यहां की गणेश प्रतिमा दिन-ब-दिन बड़ी होती रहती है। यहां विशेष रूप से गणेश चतुर्थी पर बहुत भीड़ होती है।
रणथंभौर गणेश मंदिर – राजस्थान
यह मंदिर रणथंभौर किले में स्थित है और इसे त्रिनेत्र गणेश मंदिर भी कहा जाता है। यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहां गणेश जी को उनके पूरे परिवार के साथ पूजा जाता है।
सिद्धिविनायक मंदिर – मुंबई, महाराष्ट्र
यह मंदिर मुंबई के प्रभादेवी में स्थित है और यहां फिल्मी सितारों से लेकर राजनेता भी दर्शन के लिए आते हैं। यहां भगवान सिद्धिविनायक को ‘मनोकामना पूर्ति’ गणेश माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: इस गणेश चतुर्थी अपने बच्चे का फोटोशूट करें इन 5 दिलचस्प थीम्स के साथ
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
21 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
22 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines