---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Ganesh Chaturthi 2025: दिल्ली में चाहिए मुंबई जैसा फील? इन 5 महापंडालों में कर सकते हैं बप्पा के दर्शन

Ganesh Chaturthi 2025: दिल्ली में गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन हो रहा है। रमेश नगर, मयूर विहार से लेकर पीतमपुरा और कनॉट प्लेस जैसे महापंडालों में करें बप्पा के दर्शन। जानें यहां की खासियत और पहुंचने का रूट क्या है।

---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi 2025: अगर आप इस गणेश चतुर्थी दिल्ली में भी मुंबई जैसा भव्य और जोशीला अनुभव लेना चाहते हैं, तो राजधानी के कुछ बड़े महापंडाल इस मौके पर आपको बप्पा के भव्य दर्शन कराने के लिए तैयार हैं। गणेषोत्सव इस बार 27 अगस्त से लेकर पूरे 10 दिनों तक यानी 6 सितंबर तक मनाया जाएगा। मुंबई में धूमधाम से मनाया जाने वाला ये त्योहार अब दिल्ली में भी मनाया जाने लगा है, वो भी खूब रौनक के साथ। इस समय लोगों के घरों में भी बप्पा स्थापित है और जगह-जगह गणपति के पंडाल भी लगे हैं।

चलिए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर दिल्ली के कौन-कौन से पंडालों में आपको जरूर दर्शन करने चाहिए

---विज्ञापन---

1.रमेश नगर- दिल्ली के रमेश नगर ब्लॉक-8 में बप्पा का विशाल पंडाल स्थापित किया गया है। इसे दिल्ली का राजा नाम दिया गया है। ये पश्चिमी दिल्ली का विशाल पंडाल है। यहां के पंडाल को सार्वगनिक गणेश मंडल द्वारा मैनेज किया जाता है। अगर आप यहां दर्शन करने जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन रमेश नगर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा के स्वागत पर ढोल-ताशों पर झूमने को हो जाइए तैयार, इन गानों से गूंज उठेगा हर कोना

---विज्ञापन---

2.मयूर विहार- मयूर विहार के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भी गणपति उत्सव का महाआयोजन होता है। यह मंदिर दक्षिणी पंथ का है। यहां पारंपरिक केरल रीति-रिवाजों से गणेश जी की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं यहां आपको एक ही मंदिर में बप्पा के सभी रूपों के भी दर्शन होंगे और प्रसाद भी मिलेगा। मयूर विहार फेज-1 का यह मंदिर ऋषभ पब्लिक स्कूल के निकट स्थित है। ब्लू लाइन और पिंक लाइन का मयूर विहार फेज-1 गेट नंबर-2 और गेट नंबर-3 से आप यहां पहुंच सकते हैं।

3.मयूर विहार (मयूर विहार का राजा) यहां एक और विशाल गणेश मूर्ती का पंडाल लगाया गया है, जिसे ‘मयूर विहार का राजा’ नाम दिया गया है। इस पंडाल को चलाने वाले सभी कार्यकर्ता कॉलेज व स्कूल के छात्र हैं। यहां 10 दिन तक बप्पा की मूर्ति की पूजा-अर्चना और संध्या आरती होती है। इसके साथ-साथ यहां छोटे बच्चों के लिए झूलों का भी प्रबंध किया गया है। इस पंडाल में दर्शन करने के लिए आपको मयूर विहार फेज-1 ब्लू लाइन के गेट नंबर-1 से आना होगा।

---विज्ञापन---

4.पीतमपुरा- दिल्ली के पीतमपुरा के नेताजी सुभाष पैलेस में हर साल की तरह इस साल भी विशाल गणेश पंडाल लगाया गया है। इस पंडाल की खासियत है कि यहां हर साल मूर्ती मुंबई के लाल बाघ से मिलती-जुलती रखी जाती है। इसे दिल्ली के लाल बाघ के राजा कहा जाता है। यहां 27 से 31 अगस्त तक गणपति जी के दर्शन किए जाएंगे। लाल बाघ के दर्शन करने के लिए आपको नेताजी सुभाष प्लेस रेड और पिंक लाइन मेट्रो से जाना होगा।

5.कनॉट प्लेस- सीपी के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर हनुमान रोड पर स्थित गणेश मंदिर में भी गणेश चतूर्थी का भव्य उत्सव मनाया जाता है। इस मंदिर में गणोशोत्सव के दौरान नोएडा और गुरुग्राम से भारी संख्या में श्रृद्धालू दर्शन करने के लिए आते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: इको-फ्रेंडली गणपति डेकोर से करें इस बार पर्यावरण को नमस्कार

First published on: Aug 28, 2025 11:41 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola