Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग लगाने के लिए कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन उनमें से सबसे खास लड्डू माने जाते हैं। ये बप्पा का पसंदीदा भोग हैं। वैसे लड्डू कई प्रकार के होते हैं और शायद आपने भी घर में बनाएं होंगे। मगर क्या आपने कभी मुरमुरे के लड्डू बनाकर भोग लगाया है? इन्हें बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी सभी को पसंद आता है। माना जाता है कि बप्पा को मुरमुरे और गुड़ का भोग चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है। मिनटों में बनने वाले ये लड्डू सिर्फ गणेश चतुर्थी नहीं बल्कि हर त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट प्रसाद हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है?
मुरमुरे का लड्डू
मुरमुरा, जिसे पोई या पोहा भी कहा जाता है। गणेशजी का प्रिय प्रसाद माना जाता है। गुड़ और मुरमुरे से बने इन लड्डुओं का महत्व शिव पुराण की कथा से भी जुड़ा है। कहा जाता है कि कुबेर ने एक बार गणेशजी की भूख मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन अंततः केवल एक मुट्ठी मुरमुरे से ही उनकी भूख शांत हुई थी। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी पर भक्त विशेष रूप से मुरमुरे के लड्डू बनाते हैं। आइए जानते हैं वेगन्यूअरी इंडिया से इन लड्डू को बनाने का तरीका।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा को चढ़ाएं कुछ अलग! इस गणेश चतुर्थी बनाएं नारियल और आटे से खास मोदक
इन सामग्रियों की होगी जरूरत
- 100 ग्राम मुरमुरा।
- 200 ग्राम पिसा हुआ गुड़।
- 1/4 कप मूंगफली।
- 2 छोटे चम्मच भुनी और पिसी सौंफ।
- 2 छोटे चम्मच कुटा अदरक।
- 1 छोटा चम्मच देसी घी।
- 1 कप पानी।
इन 6 स्टेप्स से बनाएं लड्डू
- सबसे पहले एक पैन में देसी घी गरम करें और मुरमुरे को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें।
- वहीं, एक दूसरे पैन में पानी और गुड़ डालकर चाशनी भी तैयार कर लें।
- तैयार की गई चाशनी में सौंफ, मूंगफली और कुटा हुआ अदरक डालें और गैस बंद कर दें।
- अब इसमें मुरमुरे डालकर तुरंत मिलाएं, आप चाहे तो इसमें 1 चम्मच सफेद तिल भी मिला सकते हैं।
- हाथ पर हल्का तेल लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें और एक प्लेट में थोड़ी-थोड़ी सी स्पेस देकर लड्डू को सेट होने रख दें।
- इसके बाद आप इनका भोग लगाकर किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2025: स्टाइल करें ये हॉट और ट्रेडिशनल नौवारी साड़ी डिजाइन
संबंधित खबरें
पति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 hr agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
3 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
6 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
21 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines