Ganesh Chaturthi 2024: भारत में त्योहार यानी अच्छे कपड़े, खाना-पीना और मिठाइयां। कुछ दिनों में गणेश चतुर्थी आने वाली है। यह त्योहार महाराष्ट्र का प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है। इस दिन लोग अपने घर पर तरह-तरह के पकवान पकाते हैं, घर की सजावट करते हैं। इस त्योहार पर नए कपड़े पहनने का भी चलन होता है, कपड़ों की बात होती है तो लड़कियों को गणेशोत्सव पर नौवारी साड़ी पहनने का बड़ा शौक होता है। नौवारी साड़ी देखने में तो खूबसूरत लगती है मगर पहनने में उतनी ही मुश्किल होती है। चलिए हम आपको बताते हैं इसे पहनने
का स्टेप बाई स्टेप तरीका।
ऐसे पहनें नौवारी साड़ी
-सबसे पहले आप अपनी साड़ी का मैचिंग ब्लाउज और पेटीकोट की जगह थाय पैंट्स या टमी टकर पहन लें और साथ में कोई सैंडल या चप्पल भी पहन लें। ऐसा करने से साड़ी की हाइट सही से मापी जा सकेगी।
-अब साड़ी के सिरे को बायीं तरफ की कमर से इनर पैंट के अंदर फंसाकर लपेटना शुरू करें। ध्यान रहे साड़ी सीधी हो। इसके बाद साड़ी को पीठ के चारों ओर, दाईं ओर और फिर सामने की तरफ बांधते हुए लाएं। अब आपकी साड़ी बंध चुकी है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: दिल्ली में कहां लगेगा गणपति बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल? यहां जानें सब कुछ
-अगले स्टेप में इसकी प्लेट लगानी होगी, इसके लिए बाईं तरफ से कम से कम 5 से 7 प्लीट्स बनाएं। इन प्लीट्स को इनर पैंट में अंदर की ओर डालकर फंसा लें। ये आपको बाईं ओर ही करना है।
-अब साड़ी का दूसरा सिरा लेकर उसे पीठ से दाएं कंधे तक लपेटना शुरू कर दें और एक पिन लगाकर सिक्योर कर लें।
-दाईं ओर के बचे हुए कपड़े को सामने की तरफ लाएं ताकि इसे पीछे की ओर टग कर सकें। कपड़े को बाहर दोनों पैरों के बीच लाने के बाद इसे नीचे की तरफ से दोनों पैरों के बीच से निकालकर कमर पर पतली-पतली प्लीट बनाकर अंदर फंसा लें।
-अब साड़ी को पिन की मदद से हर जगह फिक्स करके सिक्योर कर लें। इस तरीके से आप बिल्कुल ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी पहन पाएंगी।
टिप- धोती स्टाइल में नौवारी साड़ी पहनने का तरीका अलग होता है। उसे पहनना काफी आसान होता है। इस तरीके से पहनी गई साड़ी पारंपरिक नौवारी साइड का स्टाइल नहीं होता है लेकिन कंफर्टेबल लुक के लिए उस तरीके से साड़ी पहनी जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर करें इन 3 मंदिरों के दर्शन, मात्र पूजा करने से पूरी होगी हर मनोकामना!
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
9 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
12 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
14 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
15 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
18 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines