---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi 2023: सिर्फ मोदक ही नहीं गणपति बाप्पा को लगा सकते हैं इन चीजों का भोग

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी शुरू हो चुकी है, दस दिनों तक चलने वाला यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 19 सितंबर से शुरू हुआ यह पर्व 28 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य […]

---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी शुरू हो चुकी है, दस दिनों तक चलने वाला यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 19 सितंबर से शुरू हुआ यह पर्व 28 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य हो सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। बप्पा को मोदक बहुत पसंद है, उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के मोदक चढ़ाते हैं। अगर आप इस गणपति चतुर्थी पर बप्पा को मोदक का भोग लगाना चाहते हैं तो इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

मखाना खीर

कोई भी त्योहार हो या पूजा, हर भारतीय घर में खीर जरूर बनाई जाती है। इस गणपति उत्सव पर आप मखाने की खीर बनाकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं और इसे बनाने में समय भी नहीं लगेगा।

---विज्ञापन---

शीरा

आप शीरा बनाकर भगवान गणेश को चढ़ा सकते हैं। इसे ढेर सारे सूखे मेवों और घी के साथ पकाया जाता है। आप इसे प्रसाद के रूप में भी बांट सकते हैं।

नारियल लड्डू

गणेश चतुर्थी पर आप नारियल के लड्डू भी बना सकते हैं। इन लड्डुओं को बनाने के लिए आप चीनी, दूध और कसा हुआ नारियल का इस्तेमाल कर इन्हें बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह बहुत स्वादिष्ट होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर बप्पा को करना है खुश तो बनाएं ये 4 तरह के मोदक, जानें आसान रेसिपी

मोतीचूर लड्डू

मोदक के अलावा भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू भी पसंद हैं।
आप भगवान गणेश को घर पर बने मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

कलाकंद

दूध से बनी कलाकंद मिठाई का भी भोग गणपति बप्पा को लगाया जा सकता है। दूध और घी से बनी इस मिठाई को आप घर पर ही बना सकते हैं।

गुड़

आप भगवान गणेश को गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसे घी में डालकर भी पका सकते हैं। इससे यह और भी स्वादिष्ट बन जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2023 09:05 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola