गणेश चतुर्थी पर बप्पा को करना है खुश तो बनाएं ये 4 तरह के मोदक, जानें आसान रेसिपी

Modak Recipe

Modak Recipe

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्योहार बप्पा के भक्तों के लिए खुशियों से भरा होता है। गणपति के आगमन के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 19 सितंबर को बप्पा हर घर में विराजेंगे। मोदक बप्पा का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको 4 तरह के मोदक बनाना सिखाएंगे जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

चॉकलेट के मोदक

इस गणेश चतुर्थी पर आप चॉकलेट मोदक बनाकर बप्पा को खुश कर सकते हैं। चॉकलेट मोदक बनाने के लिए चॉको चिप्स, दूध, कंडेंस्ड मिल्क, डाइजेस्टिव बिस्कुट, और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है। चॉको चिप्स, दूध, कंडेंस्ड मिल्क को गर्म करें, फिर इसमें डाइजेस्टिव बिस्किट के टुकड़े और मेवे मिलाएं। आपके मोदक तैयार हैं।

केसर के मोदक

अमृत ​​मोदक के नाम से मशहूर इस मोदक के स्वाद का कोई मुकाबला नहीं। इसे बनाने के लिए आपको खोया, केसर, चीनी और दूध की जरूरत पड़ेगी। दूध में केसर मिलाएं और एक पैन में चीनी और खोया डालकर गर्म करें। जब चीनी घुल जाए तो इसमें केसर वाला दूध डाल दीजिए। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें। आपके मोदक तैयार हैं।

तिल के मोदक

तिल के मोदक बनाने के लिए आपको बस चार चीजों की जरूरत पड़ेगी- गुड़, घी, दूध और तिल। तिल को हल्का सा भूनकर पीस लें। अब एक पैन में घी डालें फिर उसमें गुड़ डालें और गर्म करें। जब गुड़ पिघलने लगे तो इसमें तिल डालें और अच्छी तरह मिला लें फिर गैस बंद कर दें। तिल के मोदक तैयार हैं।

मावा के मोदक

मावा मोदक बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको मावा, चीनी, नारियल और सूखे मेवे की जरूरत पड़ेगी। स्टफिंग बनाने के लिए नारियल को कद्दूकस कर लें और उसमें सूखे मेवे पीसकर मिला लें। इसके बाद कवरिंग बनाने के लिए एक पैन में खोया और चीनी डालकर करीब 7-8 मिनट तक गर्म करें। इसे ठंडा करें, इसमें स्टफिंग भरें। मावा मोदक तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ