Peele Dato Ke Liye Tooth Manjan: आजकल दांतों का वक्त से पहले पीला हो जाना बहुत ही आम है, लेकिन परेशानी तब होती है जब दांत जरूरत से ज्यादा खराब दिखाई देने लगते हैं. बिना तंबाकू खाएं दांतों का पीला होना ना सिर्फ टेंशन देने का काम करते हैं, बल्कि शरीर में हो रही पोषण तत्वों की ओर भी इशारा करते हैं. हालांकि, कई रिसर्च में पीले दांत होने की वजह चाय, कॉफी या कुछ रंग-बिरंगी चीजें खाने की वजह से हो सकता है. इसलिए लोग दांतों की सफाई के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह अंदर से दांतों को खोखला करने का काम कर रहे होते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें. आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं, बस आपको इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- बालों की चिपचिपाहट से परेशान हैं तो शैंपू नहीं बल्कि इन 3 चीजों से धोकर देखें बाल, ऑयली नहीं दिखेंगे हेयर
दांतों के पीलेपन की क्या वजह है?
दांतों का पीलापन शरीर में हो रही कमजोरी की वजह से होता है. कुछ एंटीबायोटिक्स या बीमारियों के कारण भी दांतों का पीलापन बढ़ने लगता है. इसलिए आपको इसके पीछे की असल वजह को जानना चाहिए.
पीले दांतों के लिए नीम का मंजन क्यों है खास?
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए जरूरी है कि आप नीम का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये तमाम तत्व दांतों की अंदर से सफाई करने का काम करते हैं, जिससे पीली परत हटने लगती है.
नीम का मंजन इस्तेमाल करने के फायदे
- दांतों का पीलापन दूर करना
- मसूड़ों को मजबूत बनाना
- सूजन कम करना
- दांतों के दर्द से राहत पाना
- मुंह की बदबू खत्म करना
- कैविटी के खतरे को कम करना
घर पर मंजन कैसे बनाएं?
सामग्री
- सूखी नीम की पत्तियां- 10 से 12
- लौंग- 3
- काला नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों के तैयार करके रखें.
- फिर नीम की पत्तियों को धूप में सुखा लें और एक बाउल में रख दें.
- एक बाकी सामान भी मिक्सर ग्राइंडर में डालें और पाउडर बनाकर शीशे की डिब्बी में स्टोर करके रखें.
- अब मंजन में काला नमक मिलाएं और हर रोज इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अरहर दाल? 2 मिनट का आसान वॉटर टेस्ट खोलेगा सारे राज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
6 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
16 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines