How to Wash Towel: तौलिया शरीर को साफ करता है लेकिन अगर खुद तौलिया ही गंदा हो तो क्या किया जाए? यह गंदा तौलिया अपने हाइजीन से खिलवाड़ करने जैसा लगता है. गंदे तौलिये से शरीर को साफ करने का मतलब है इस तौलिये पर लगे बैक्टीरिया और कीटाणुओं को शरीर पर चिपकाना जिससे स्किन को तो नुकसान होता ही है, साथ ही सेहत भी खराब हो सकती है. ऐसे में तौलिये की नियमित और सही सफाई करना जरूरी होता है. यहां आपके लिए ऐसे कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जिनकी मदद से आप तौलिये को नए जैसा चमका सकते हैं. तौलिये पर लगे दाग, चिपचिपाहट, मैल का कालापन और बदबू भी सही तरह से सफाई करने पर हट जाती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह तौलिये को साफ किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि से पहले इस तरह करें तांबे के लोटे की सफाई, इस चीज से नए जैसे चमकते हैं कॉपर के बर्तन
गंदे तौलिये की कैसे करें सफाई
गंदे तौलिये की सफाई करने के लिए सबसे पहले उसे गर्म पानी में भिगोकर रखें. ऐसा करने से तौलिये पर लगे दाग ढीले पड़ने लगते हैं और गंदगी भी कम होती है. आपको इस पानी में डिटर्जेंट भी डालना है. कुछ ही देर में पानी का रंग बदलता हुआ नजर आने लगेगा जिसका मतलब है कि तौलिये की गंदगी पानी में निकल आई है.
साबुन और पानी से धोएं
तौलिया जब 30 से 40 मिनट तक पानी में भीग जाए तो गर्म पानी से तौलिये की सफाई करें. आप साबुन और पानी से ब्रश से घिसकर तौलिये को साफ कर सकते हैं या मशीन में तौलिया घुमा सकते हैं.
सिरके का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
तौलिया धोने में आप सफेद सिरके (White Vinegar) का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक टब बाल्टी में एक कप सिरका डालें और इसमें तौलिये को भीगने के लिए छोड़ दें. गर्म पानी का इस्तेमाल करने पर असर बड़ जाता है. 1 घंटे तक तौलिये को भिगोए रखने के बाद बाहर निकालकर आम तरीके से ही धो लें. तौलिया चमक जाता है.
बेकिंग सोडा भी होता है असरदार
अगर तौलिया बहुत ही गंदा है और पीला या काला पड़ने लगा है तो बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह गंदे कपड़ों की सफाई में बेहद इफेक्टिव होता है. डिटर्जेंट के साथ ही बेकिंग सोडा को भी गर्म पानी में डालें और इसमें फिर तौलिया डुबोकर रखें. इसके बाद तौलिये की सफाई आसान हो जाती है.
तौलिये को तुरंत सुखाएं
अक्सर ही लोग तौलिया धोने में एक बड़ी गलती यह कर देते हैं कि वे तौलिये को भिगोकर रखने के बाद धो तो लेते हैं लेकिन कई देर तक उससे कपड़ों के ढेर के साथ ही गीला छोड़ देते हैं. ऐसा करने से तौलिये से बदबू आने लगती है. इसीलिए तौलिया धो लेने के बाद इसे डाइरेक्ट सनलाइट में सूखने के लिए रखें. तौलिया धूप में अच्छे से सुखाया जाए तो इसके कीटाणु और बैक्टीरिया हट जाते हैं और तौलिये से बदबू भी नहीं आती है.
तौलिये की सफाई से जुड़े कुछ सवाल
तौलिये को कितने दिनों में धोना चाहिए – तौलिये को कम से कम हफ्ते में 1 बार जरूर धोना चाहिए. इससे तौलिया जरूरत से ज्यादा गंदा नहीं होगा और हाइजीन भी मेंटेन रहेगा. अगर तौलिया ज्यादा गंदा नजर आए तो हफ्ते में 2 बार भी तौलिया धोया जा सकता है.
तौलिये से बदबू हटाने का आसान तरीका क्या है – अगर तौलिये से बदबू आती है तो तौलिया धो लेने के बाद आखिर में इसे सफेद सिरके और पानी में भिगोकर बाहर निकाल लें. इससे तौलिये की बदबू हट जाती है.
तौलिये को बाहर सुखाएं या घर के अंदर – तौलिये को हमेशा बाहर ही सुखाना चाहिए. इससे तौलिया जल्दी सूखता है और तौलिये से बदबू हटती है सो अलग. धूप में सुखाने पर तौलिये में सीलन नहीं रहती और सीलन की महक भी नहीं आती.
यह भी पढ़ें – लकड़ी की पुरानी अलमारी या मेज साफ करने के ये हैक्स हैं बेस्ट, यहां जानिए घर पर फर्नीचर क्लीनर कैसे बनाएं
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines