Gallstone Problem: गॉलस्टोन्स बचने के लिए फॉलो करें ये डाइट, हेल्थ में होगे कमाल के सुधार
Gallstone Problem: अगर आप भी खराब लाइफस्टाइल गॉल स्टोन से परेशान हैं, तो आज से ही ये डाइट फॉलो करें।
Edited By News24 हिंदी

पित्त की थैली के लिए हार्मफुल डाइट
Edited By News24 हिंदी

पित्त की थैली के लिए हार्मफुल डाइट
Gallstone Problem: आज के समय में कई लोगों को पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि उनका लाइफस्टाइल खराब होता जा रहा है और वह अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो कर रहे हैं। इस वजह से लोगों में पित्त की थैली में स्टोन की समस्या बढ़ती जा रही है। पित्त की थैली में होने वाली समस्या आपके स्वास्थ्य को पूरी तरह से खराब कर सकता है। आज हम इस आर्टिकल में यह बताने वाले हैं कि अगर आपको इस समस्या से दूर रहना है, तो किस तरह की डाइट लेना और न लेना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप भी सभी के तरह रेड मीट का सेवन रेगुलर करते हैं तो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप खुद को गॉल स्टोन की प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं तो आपको रेड मीट से परहेज करने की जरूरत है। इसके अलावा आपके लिए शुगर एडेड ड्रिंक्स भी हानिकारक साबित हो सकती है। कोल्ड ड्रिंक्स पीने की आदत आप पर भारी पड़ सकता है और आप गॉल स्टोन की समस्या का शिकार हो सकते हैं।
अगर आप पित्त की थैली में पथरी की समस्या से बचना चाहते है, तो वाइट ब्रेड, पास्ता या फिर रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन न करें। इसके अलावा मैदे को अपनी डाइट में शामिल करना पथरी के खतरे को बढ़ा सकता है। साथ ही आपको हाई फैट डेयरी फूड का सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपको पथरी के अलावा भी कई तरह की समस्या हो सकती है।
अगर आपको गॉल स्टोन की समस्या है, तो ऐसे में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होगा और आपकी पित्त की थैली स्वस्थ रहती है। इसके साथ ही विटामिन-सी पित्त की थैली होने वाले सूजन और संक्रमण को भी कम करता है।
पथरी में अगर आप सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन करते है यह आपके पित्ताशय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, संतरे का जूस, डेयरी उत्पाद और बादाम को शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: