Gajra Styling Tips: कल यानि कि 13 अक्टूबर 2022 को करवाचौथ (Karwa Chauth) का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। करवाचौथ हर सुहागिन स्त्री के लिए खास महत्व रखता है। इस त्योहार में महिलाएं पति के लिए सोलह श्रृंगार करके सजती-संवरती हैं।
करवाचौथ पर महिलाएं खूबसूरत दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और तरह-तरह के स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप करवाचौथ पर हेयर स्टाइल को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आज हम आपके लिए कई डिफरेंट और आसान हेयर स्टाइल लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप करवाचौथ पर कंप्लीट और आकर्षक लुक पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-
डोनट स्टाइल गजरा (Gajra For Donut Bun Hair Style)
डोनट बन को सजाने के लिए आप सिर्फ इसके बॉर्डर में गजरे को लगाकर सजा सकती हैं। इसके लिए आप यू-पिन का उपयोग कर सकती हैं। ऐसी हेयर देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है।
क्लिप स्टाइल गजरा (Clip Style Gajra)
अगर आप करवाचौथ पर मिनिमल लुक में गजरा लगाना चाहती हैं तो ऐसे में आप गजरे को क्लिप के स्टाइल में भी लगा सकती हैं। ऐसा स्टाइल आप एक गजरे की लेयर की सहायता से भी बना सकती हैं। इसके लिए आप बोक पिन का उपयोग कर सकती हैं जिससे ये अच्छी तरह से टिका रहे।
माथा पट्टी स्टाइल गजरा (Matha Patti Style Gajra)
अगर आप इस करववाचौथ कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो गजरे की मदद से माथा पट्टी स्टाइल बना सकती हैं। इसके लिए आप ट्रांसपेरेंट पिन का उपयोग करें जिससे कि ये आपकी लुक को बरकरार रख सके। इसको आप फ्रंट ब्रैड बनाकर स्टाइल करें इससे आपका लुक और खिल कर आता है।
अभी पढ़ें – Vitamin Deficiency: शरीर बार-बार इंफेक्शन की चपेट में आ जाता है? तो हो सकती है इस विटामिन की कमी
चोटी के लिए गजरा स्टाइल (Gajra Styling For Braid)
चोटी पर गजरा स्टाइल देखने में बेहद यूनिक और क्लासी लगता है। अगर आप अपनी चोटी को गजरे से डेकोरेट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपनी चोटी में गजरे को ड्रेप कर सकती हैं।
जाल स्टाइल गजरा (Jaal Style Gajra)
अगर आपको हैवी डिजाइन पसंद आता है तो ऐसे में आप इस करवाचौथ गजरे को स्टाइल कर सकती हैं। ये स्टाइल आप त्यौहारों से लेकर किसी भी फंक्शन में भी ट्राई कर सकती हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
13 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines