दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां बहुत कुछ एक्सप्लोर करने के लिए मौजूद है. अगर आपको शॉपिंग करनी है तो मार्केट्स, कुछ खाना है तो स्ट्रीट फूड्स और कहीं घूमने के लिए जाना है तो हर टाइप की जगह यहां पर आसानी से मिल जाएगी. हालांकि, कहीं भी जाने या फिर खरीदने के लिए पहले अपना बजट देखना पड़ता है. ऐसे में अगर आप शॉपिंग करने के लिए कोई सस्ता मार्केट तलाश रहे हैं तो करोल बाग के गफ्फार मार्केट को एक्सप्लोर करना बेस्ट हो सकता है. यहां पर आपको इलेक्ट्रॉनिक्स और पुराने या रिफर्बिश्ड गैजेट्स आसानी से मिल जाएंगे. हर तरह की सेकंड हैंड इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज भी आसानी से मिल जाएगी, जिसकी कीमत काफी कम होगी. वहीं, अगर आप भी गफ्फार मार्केट से कोई पुराना या रिफर्बिश्ड गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पेमेंट करने से पहले इन बातों पर ध्यान जरूर देना होगा.
इसे भी पढ़ें- बार-बार मांजने के बाद भी कप पर लगे रह गए हैं चाय के दाग, तो इन ट्रिक्स से करके देखें साफ
इस मार्केट में आपको क्या-क्या मिलेगा?
मार्केट में आपको हर तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान आसानी से मिल जाएगा. आप यहां से अपने घर के लिए कोई भी एक्सेसरीज जैसे फैन, टीवी, लाइट्स या फिर ओवन आदि वगैरह चीजें आसानी से मिल जाएंगी. आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से दुकानदार से मोल-भाव कर सकते हैं. बाकी आपको सामान खरीदने से पहले ये चेक करना होगा कि उसकी क्वालिटी कैसी है.
खरीदारी करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?
आपको एक नहीं बल्कि कई बातों पर ध्यान देना होगा. ऐसा इसलिए यहां पर कुछ चीजें चोरी और बहुत बेकार क्वालिटी की होती हैं. खरीदने के बाद तुरंत खराब होने या सामान नकली निकलने का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए आपको पेमेंट करने से पहले नीचे बताए गए टिप्स पर ध्यान देना होगा.
डिस्प्ले और बॉडी को करें चेक- इस मार्केट में अच्छा सामान मिलता है जो दिखने में बिल्कुल ओरिजिनल जैसे लगता है. लेकिन ज्यादातर दुकानदार डुप्लीकेट पार्ट्स, चोरी के सामान या अंदरूनी खराबी वाले इलेक्ट्रॉनिक चीजों को भी बेच देते हैं. इसलिए बॉडी पर कोई बड़ा डेंट, क्रैक या मुड़ा हुआ हिस्सा दिख रहा है तो उसे खरीदने से बचें.
कम कीमत देखकर डील फाइनल न करें- गफ्फार मार्केट में मोल-भाव आम है और अलग-अलग दुकानों पर कीमत में अंतर हो सकता है. इसलिए पहली दुकान पर ही खरीदारी करने के बजाय कम से कम दुकानों पर उसी मॉडल की कीमत और कंडीशन को देखते हुए सामान खरीदें.
बिल और वारंटी चेक करें- पुराना गैजेट खरीदते समय यह पूछना बेहद जरूरी है कि बिल मिलेगा या नहीं और कितने की वारंटी या रिप्लेसमेंट गारंटी है. बाजार में कई सामान बिना वारंटी के भी मिल सकते हैं. इसलिए दुकान से निकलने से पहले वारंटी पर बात कर लें.
गफ्फार मार्केट तक कैसे पहुंचें?
अगर आप इस मार्केट जाना चाहते हैं तो दिल्ली के मशहूर करोल बाग जाने का प्लान बनाएं. यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन करोल बाग ही है और 5 मिनट में पैदल गफ्फार मार्केट की गलियों तक पहुंचा जा सकता है. बाकी आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या आनंद विहार से कैब या सीधी डीटीसी बसें आसानी से भी मिल जाएंगी.
इसे भी पढ़ें- बेड से निकाल रहे हैं हल्के कंबल तो ऐसे करें सफाई, धोने की नहीं पड़ेगी जरूरत, निकल जाएगी बदबू और नजर आएगी चमक
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
50 mins agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 hr agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
20 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
22 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines