हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

G20 के कारण तीन दिन बंद रहेगी दिल्ली, इन जगहों पर बिताएं वीकेंड

विज्ञापन
G20 weekend Delhi

G20 Long weekend: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई आराम और सुकून की तलाश में रहता है। ऐसे में अगर किसी को बिना मांगे छुट्टी मिल जाए तो कहना ही क्या, अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपकी ये चाहत भी पूरी होने वाली है। दरअसल, आगामी 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस सम्मेलन के चलते पूरे शहर के सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेज को 8-10 सितंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस छुट्टी के चलते अब दिल्ली वालों को लंबा वीकेंड मिल गया है, ऐसे में कुछ लोग छुट्टियां मिलते ही घूमने का प्लान भी बनाने लगे होंगे।

अगर आप दिल्ली बंद के कारण कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप इस लंबे वीकेंड के दौरान आसानी से घूमने का प्लान बना सकते हैं और खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

इन जगहों पर बिताएं वीकेंड

लखनऊ- अगर आप खाने के शौकीन हैं और आपको शॉपिंग करना पसंद है तो आप इस वीकेंड लखनऊ जा सकते हैं। यहां आकर आप रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा देख सकते हैं। यहां आकर आप रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा देख सकते हैं और यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami पर बना रहे हैं घूमने का प्लान तो ये जगह है बेस्ट

अमृतसर- अगर आप इस वीकेंड पर दिल्ली के आसपास कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो अमृतसर जा सकते हैं। यहां आपको इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति देखने को मिलेगा सिर्फ इतना ही नहीं यह जगह खाने-पीने और शॉपिंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन

आगरा- अगर आप ऐतिहासिक चीजें देखना चाहते हैं तो आगरा जा सकते हैं। आप यहां आकर आगरा किला और ताज महल देख सकते हैं। यहां से आप ग्वालियर जा सकते हैं। यह जगह अपनी वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां आप सूर्य मंदिर और ग्वालियर किला को देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola