---विज्ञापन---

Krishna Janmashtami पर बना रहे हैं घूमने का प्लान तो ये जगह है बेस्ट

Krishna Janmashtami 2023: देशभर में हर साल जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस त्यौहार में मुख्य रूप से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी के […]

---विज्ञापन---

Krishna Janmashtami 2023: देशभर में हर साल जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस त्यौहार में मुख्य रूप से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी के दौरान कई जगहों पर दही हांडी समारोह भी आयोजित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दही हांडी उत्सव भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ा हुआ है। अगर आप भी इस साल जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं तो इन खास जगहों पर जा सकते हैं।

श्री कृष्ण मंदिर

श्री कृष्ण मंदिर कर्नाटक के उडुपी में स्थित है, यह मंदिर न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां भगवान श्री कृष्ण की पूजा नौ छिद्रों वाली एक खिड़की से की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह नौ छेद वाली खिड़की ग्रहों से जुड़ी है। यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है। जन्माष्टमी के दौरान यहां भव्य दही हांडी का आयोजन किया जाता है। यहां आप जन्माष्टमी के खास मौके पर दही हांडी का उत्सव देखने जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

बांके बिहारी मंदिर

वृन्दावन के रमन रेती में स्थित बांके बिहारी मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। हर साल जन्माष्टमी के दिन यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है। यहां आप दही हांडी का उत्सव देखने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पहली बार कर रही हैं Solo Travel? तो यह 6 टिप्स आएंगे आपके काम!

---विज्ञापन---

गुरुवायूर मंदिर

गुरुवयूर मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में स्थित है, यह स्थान भगवान कृष्ण के कारण बहुत खास माना जाता है। यह दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है, आप कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां जा सकते हैं।

घाटकोपर

हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई के घाटकोपर में भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें बॉलीवुड हस्तियां भी हिस्सा लेती हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 02, 2023 08:39 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola