Fruits and Vegetables Side Effects: हमारे घरों में एक कहावत काफी चलती है- कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हो तो नुकसान होगा। पर क्या खाने के साथ भी ऐसा है और वो भी स्वस्थ खाना, जैसे फल और सब्जियां। हम सभी जानते हैं कि दुनिया के हर इंसान को खाना खाना जरूरी है, खाने में फल और सब्जियां इन दोनों की भूमिका अहम है। ऐसे में क्या किसी फल या सब्जी को ज्यादा खा लेने से शरीर को फायदे के बजाए नुकसान भी हो सकता है? चलिए, इस पर जानते है एक्सपर्ट की राय।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डाइटिशियन डॉ. स्वाती सानधान बताती है कि फलों का ओवरडोज सेहत के लिए हानिकारक है। ज्यादा फल आपको कोई न कोई नुकसान जरूर देता है। कुछ ऐसे फल हैं जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को स्ट्राइक कर सकता है। ज्यादा चीनी से डायबिटीज और मोटापे का रिस्क बढ़ता है।
ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत
ज्यादा फल खाने के नुकसान
ज्यादा फल खाने से पेट में दर्द, दस्त, और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ फलों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, ज्यादा फल खाने से दांतों की समस्याएं भी हो सकती हैं।
वेट गेन – फलों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ता है।
ब्लड शुगर – फलों में चीनी होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, इसलिए डायबिटीज के लोगों को ज्यादा फल खाने से परहेज करना चाहिए।
पाचन – भोजन के बाद फल खाने से भी पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इससे गैस, पेट में सूजन की समस्या हो सकती है।
इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में फल खाने से शरीर में विटामिन बी-12, डी, कैल्शियम और ओमेगा-3 की कमी भी हो सकती है। सेब, नाश्पाती जैसे फलों में ज्यादा फाइबर होता है। इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
सब्जियों की बात करें, तो कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स में पाया गया है कि कुछ हरी सब्जियों को ज्यादा खाने से सेहत बिगड़ सकती है। कुछ सब्जियों को खाने से अपच की समस्या होती है। ज्यादा सब्जी खाने से शरीर में फाइबर बढ़ जाता है, फाइबर वॉटर सॉल्यूबल होता है। कई बार ज्यादा सब्जी के सेवन से फाइबर अच्छे पोषक तत्वों को भी शरीर से फ्लश आउट कर देता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्ची सब्जियों को खाने से पेट की समस्याएं बढ़ जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जो लोग यूरिक एसिड के मरीज हैं या एसिडिटी से परेशान रहते हैं उन्हें ज्यादा फूलगोभी और मशरूम खाने से परहेज करना चाहिए।
1 दिन में कितनी फल या सब्जी खानी चाहिए?
स्वस्थ रहने के लिए 1 दिन में 5 प्रकार के फल या सब्जी खानी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार किसी भी इंसान की 1 दिन की डाइट में 30 से 50% तक हिस्सा फल और सब्जी का होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines