बिना छीले खाने चाहिए सेब समेत ये 5 फल, जानें छिलकों के चौंकाने वाले फायदे

Fruit Peels Benefits: फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मगर इन फलों के छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं कि इन छिलकों को खाने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक - 2024-10-30T100346.823

Fruit Peels Benefits: सेहतमंद रहने के लिए लोगों को फल खाने की सलाह दी जाती है। ये हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहतर माने जाते हैं। फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। हालांकि, फलों के फायदों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो फलों से छिलका निकालकर उसे खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं इन फलों के छिलकों में भी कई फायदेमंद गुण छिपे होते हैं? आइए हम आपको अपनी रिपोर्ट के जरिए बताते हैं कि कौन से फलों के छिलके हमें जरूर खाने चाहिए।

विज्ञापन

इन 5 फलों के छिलकों को खाने से मिलेंगे कई लाभ

1. सेब का छिलका

विज्ञापन

सेब के छिलके में फाइबर, विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इस फल के छिलके से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

विज्ञापन

2. नाशपाती

यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। नाशपाती के छिलकों को हटाकर खाने से इसके पोषक तत्वों में कमी हो सकती है, क्योंकि नाशपाती के छिलके भी फाइबर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, इसलिए हमें हमेशा नाशपाती को छिलके सहित खाना चाहिए।

विज्ञापन

3. संतरे का छिलका

विज्ञापन

संतरे के छिलके में विटामिन-C और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। संतरे के छिलकों के सेवन से स्किन को भी पोषण मिलता है, यह अंदर से आपकी त्वचा को साफ करता है और कोलेजन बूस्ट करता है।

4. चीकू

विज्ञापन

चीकू का छिलका सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इस फल के छिलके में विटामिन की मात्रा अधिक होती है। चीकू के छिलके पाचन के लिए लाभदायक होते हैं। चीकू का छिलका पोटैशियम, आयरन, फोलेट और पैंटोथेनिक नामक एसिड का प्रमुख सोर्स है।

5. कीवी

विज्ञापन

कीवी के छिलके में विटामिन-C होता है। हालांकि, इस फल के छिलके को अक्सर लोग निकालकर खाते हैं क्योंकि इस फ्रूट के छिलके को खाने से कुछ लोगों के गले में खुजली होती है। मगर कीवी को छिलके के साथ ही खाना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ