Fruit Storage Tips: गर्मियों में अक्सर फल जल्दी खराब हो जाते हैं. कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगते हैं. हालांकि, ज्यादा गर्मी, नमी और गलत स्टोरेज की वजह से फलों का खराब होना लाजमी है. ध्यान ना देने पर 2 दिन में ही फल सड़ने लगते हैं. ऐसे में अगर सही तरीके अपनाए जाएं तो आप अपने फलों को 7 दिन तक फ्रेश और स्वादिष्ट रख सकते हैं. आप भी अभी से ध्यान देना शुरू कर दें. इसलिए यहां हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आपके फल लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे. आइए इसे लेख में जानते हैं फ्रूट्स को लंबे वक्त तक कैसे स्टोर किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कार्मिक रिलेशन क्या होता है? ये 3 संकेत बताते हैं कि आप Karmic Relationship में हैं
गर्मियों में 7 दिनों तक फ्रूट कैसे रखें फ्रेश?
- फ्रूट्स को पोंछकर रखें- अक्सर लोग फल खरीदकर तुरंत धो लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है. ऐसा इसलिए क्योंकि धोने से नमी बढ़ जाती है, जिससे फल जल्दी सड़ते हैं. इसलिए फलों को सूखे कपड़े से पोंछकर ही स्टोर करें.
- फल अलग-अलग रखें- हर फल की लाइफ अलग होती है. इसलिए इन्हें अलग रखा जाना चाहिए, लेकिन एक साथ रखने पर फल से निकलने वाली गैस सारे फल को खराब कर देती है.
- फ्रिज में सही तरीके से रखें- हर फल को फ्रिज में रखना जरूरी नहीं, लेकिन कुछ फल ठंडे तापमान में ज्यादा टिकते हैं. आप सेब, अंगूर, संतरा जैसे फल फ्रिज में रख सकते हैं. वहीं, केले और आम को कमरे में ही रख दें.
- टिशू का इस्तेमाल करें- फलों को स्टोर करते समय टिशू पेपर बहुत काम आता है. यह नमी को सोख लेता है और फल लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं.
- सही जगह पर रखें फल- फलों को रखने के लिए सही जगह का इस्तेमाल करें. फलों को धूप और गर्म जगह से दूर रखें. हमेशा हवादार और ठंडी जगह चुनें और फ्रूट बास्केट को किचन के ठंडे हिस्से में रखें.
कटे हुए फलों को कैसे रखें?
अगर फल कट गया है तो उसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. सही तरह से ना रखने पर यह एक दिन में ही खराब हो सकते हैं. इन्हें स्टोर करने के लिए आप एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें और ऊपर से थोड़ा नींबू रस डाल दें.
इसे भी पढ़ें- रात की बची रोटी से बनाएं कुरकुरा चीला, आसान रेसिपी जो स्वाद भी बढ़ाए और वेस्ट से भी बचाए
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines