हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fried Rava Idli Recipe: झटपट तैयार हो जाएगी फ्राई रवा इडली! जानें विधि

विज्ञापन

Fried Rava Idli Recipe: सुबह के समय टेस्ट के साथ हेल्दी भी खाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप फ्राइड रवा इडली ट्राई कर सकते हैं। ये एक ऐसी डिश है जिसके लिए सांभर बनाने की भी झनझट नहीं होगी, बल्कि डेली यूज होने वाले कुछ मसालों से आप इसे बना सकेंगे।

आप झटपट तैयार होने वाली फ्राई रवा इडली की रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करके देखें। इसे बनाना जितना आसान है उतना ही ये स्वाद में भी स्वादिष्ट है। आइए फ्राई रवा इडली की रेसिपी जानते हैं।

और पढ़िए – Handvo Recipe: नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं ये गुजराती हेल्दी डिश, जानें रेसिपी

विज्ञापन

Fried Rava Idli Recipe Ingredients in Hindi

  • 2 बड़ी कटोरी सूजी (रवा)
  • 1 कटोरी दही
  • 1/2 पैकेट ईनो
  • हरी मिर्च-2-3
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच राई के दाने
  • 2 चम्मच हरी धनिया कटी हुई
  • पिसी लाल मिर्च स्वादानुसार

Fried Rava Idli Recipe in Hindi

सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें सूजी या रवा डालें। इसके बाद इसमें दही को भी डालकर आधे कप पानी के साथ अच्छे मिक्स करके एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। चम्मच से अच्छी तरह से इसे फेटें और फिर 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।

और पढ़िए – Dal Bukhara Recipe: स्वाद के साथ बनाएं सेहत, खाने में बनाएं ‘स्पेशल दाल बुखारा’, जानें विधि

विज्ञापन

10 मिनट के बाद बैटर में ईनो मिक्स कर दें। इसके बाद इडली मेकर लेकर उसमें ऑयल लगा लें और सभी सांचे में बैटर को भर दें। इसके बाद इडली मेकर में इसे पका लें। करीब 10 मिनट के अंदर ये बनकर तैयार हो जाएगा। इसी तरह पूरे पेस्ट से इडली को बना लें।

फ्राई रवा इडली बनाने के लिए अब आपको तैयार की गई इडली के पहले टुकड़े करने होंगे। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद गैस पर एक कड़ाही रखें और इसमें दो चम्मच ऑयल डालकर गर्म कर लें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च को डालें। राई चटकने के बाद इसमें इडली भी डाल दें। अब अच्छी तरह से सभी को मिक्स करें और फिर मसाले डालें। मसालों में हरा धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालें। इसे ब्राउन होने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। इस तरह फ्राई रवा इडली बनकर तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola