How To Melt Freeze Ice In Hindi: गर्मियों में फ्रिज में बहुत कम ठंडक होती है, लेकिन फिर भी फ्रीजर में बर्फ की सफेद चादर दिखने लगती है. कई बार बर्फ के पहाड़ भी दिखने लगते हैं, जिससे लोगों को लगता है कि इससे फ्रिज में कूलिंग बढ़िया होगी. असल में ऐसा नहीं है और यह आपकी गलतफहमी है क्योंकि फ्रीजर में बर्फ जमने से ठंडक ज्यादा नहीं होती, बल्कि कम हो जाती है. इस परत से गैस का पाइप बिल्कुल बंद हो जाता है और फ्रिज से निचले हिस्से पर बिल्कुल भी ठंडक नहीं जाती है. इसलिए इसे हटाएं और हटाने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें. साथ ही, इस लेख में यह भी जानिए कि गर्मियों में फ्रिज की सेटिंग किस तरह रखी जाए. हालांकि, बहुत सारे लोग फ्रीजर से चादर हटाने के लिए किसी नुकीली चीज का काम करते हैं जिससे फ्रीजर की गैस निकलने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.
इसे भी पढ़ें- कम उम्र में जिम का जाना पड़ सकता है भारी! जानिए क्या होती है Gym जानें कि सही उम्र
फ्रिज में बर्फ ज्यादा क्यों जमती है?
यह बहुत अजीब लग सकता है, लेकिन अगर आपने फ्रिज को बहुत ज्यादा ठंडे नंबर पर सेट कर दिया है तो फ्रीजर में तेजी से बर्फ जमने लगती है. इससे गैस के पाइप भी चोक हो जाते हैं और कूलिंग ना होने की परेशानी पैदा हो जाती है. इसलिए मौसम के हिसाब से कूलिंग का नंबर सेट करें.
फ्रीजर पर जमी बर्फ की चादर हटाने के लिए क्या करें?
फ्रीजर से चादर हटाने के लिए आप कई टिप्स अपना सकते हैं. इन टिप्स को आप फॉलो कर सकते हैं, ताकि तुरंत सफेद बर्फ की चादर को हटाया जा सके.
- आपको फ्रिज की गैस चेक करनी होगी, क्योंकि गैस में कमी होने की वजह से बर्फ के पहाड़ बन सकते हैं. अगर गैस पूरी होगी तो आपको इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.
- नमक का इस्तेमाल करें, क्योंकि बर्फ को पिघलाने में यह बहुत ही तेजी से काम करता है. फ्रिजर में अगर बार-बार जरूरत से बर्फ जम रहा है तो नमक के पानी का छिड़काव करें, क्योंकि नमक का पानी बर्फ को तेजी से हटाने का काम करता है.
- कंडेनसर कॉइल को साफ करके भी देखा जा सकता है. इससे फ्रिज की कूलिंग सामान्य तौर पर आएगी और फ्रिजर में बर्फ की चादर नहीं जमती. आप महीने में दो बार कंडेनसर कॉइल की सफाई कर सकते हैं.
- डिफ्रॉस्ट ड्रेन को साफ करके भी इस समस्या से बचा जा सकते है, क्योंकि कई बार डिफ्रॉस्ट ड्रेन ऑन करने के बाद भी फ्रीजर में सफेद चादर जमने लगती है.
गर्मियों में फ्रिज कितने नंबर पर चलाना चाहिए?
लोगों को ज्यादा इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि आखिर फ्रिज को गर्मियों में कितने नंबर पर चलाया जाता है. सही नंबर को सेलेक्ट करने के लिए जरूरी है कि नंबर को समझा जाए. बता दें फ्रिज में 1 से 5 या 7 नंबर होते हैं, जिसका मतलब होता है-
- 1 से 2 नंबर का मतलब होता है कि फ्रिज में बहुत कम ठंडक होगी.
- 3 से 4 नंबर का मतलब होता है कि फ्रिज में नॉर्मल ठंडक होगी.
- 5 से 7 नंबर का मतलब होता है कि फ्रिज में ज्यादा ठंडक होगी.
इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत? आपकी ये आदत बढ़ा सकती है ये समस्याएं
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 hr agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
22 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines