भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिसमें यात्रा करना खासतौर पर ऑफिस जाना सबसे मुश्किल काम होता है. कई बार रास्ते में पानी भर जाता है, तो कई बार बारिश इतनी ज्यादा तेज होती है कि बाहर निकलने में भी डर लगने लगता है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या तब पेश आती है, जब आपके इलाके में बारिश का मौसम न हो और आप बिना छाते के ऑफिस के लिए निकल जाएं और आधे रास्ते में मौसम अचानक ऐसा करवट ले लें कि तेज बारिश होने लगे. ऐसे में क्या करना चाहिए ये समझ नहीं आता है. इस स्टोरी में हम आपको कुछ आसान और छोटे टिप्स देंगे, जिनके इस्तेमाल से आप अपने आपको और मोबाइल आदि को भीगने से बचा सकेंगे.
यह भी पढ़ें: बरसात में घर या किचन में बढ़ गई हैं लाल चींटियां? ये 5 देसी नुस्खे आ सकते हैं काम
पॉलीथिन/प्लास्टिक बैग से सिर बचाएं
अगर आप बारिश के कारण बीच रास्ते में फंस गए हैं और आपके पास छाता नहीं है, तो आप बारिश में निकलने की गलती न करें. ऐसा करने से आप न सिर्फ भीगेंगे, बल्कि बीमार भी पड़ सकते हैं. आप सबसे पहले आसपास कोई दुकान ढूंढे, आपको रास्ते में छोटी-मोटी चाय की दुकान भी मिल जाएंगी आप उनके पास जाकर पॉलीथिन/प्लास्टिक बैग मांगें और उसे सबसे पहले सिर को ढके और एक अलग पॉलीथिन में मोबाइल और पर्स आदि को रख कर बैग में रख लें, ताकि वह खराब न हो. इसके अलावा आप बोरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका सिर और बैग सब भीगने से सुरक्षित रहेगा.
दुकान, मेट्रो/बस स्टॉप या किसी शेड के नीचे रुकें
बारिश तेज हो तो तुरंत निकलने के बजाय 10-15 मिनट रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आमतौर पर बारिश 10-15 मिनट बाद कम होने लगती है. पास की दुकान से सस्ता डिस्पोजेबल रेनकोट भी मिल सकता है और आज के वक्त में कई ऐसे ऑनलाइन ऐप मौजूद है, जिसमें आप रेनकोट और छाता ऑर्डर कर सकते हैं और कुछ मिनटों के अंदर आपको आपका सामान मिल जाएगा.
बैग का करें इस्तेमाल
अगर आपके बैग में बैग रेन कवर हो, जेब में मौजूद सभी चीजों को बैग में डालकर बैग को उस रेन कवर से ढक दें. अब उसी बैग को अपने सिर पर रखकर शेड वाली जगहों के नीचे से निकलें, ताकि सुरक्षित ऐसी जगह पहुंच जाए, जहां आप भीगे नहीं. इस बात को भी ध्यान रखें कि बारिश के दिनों में हो सके तो, 2-3 बड़ी प्लास्टिक बैग रखा ही करें, ताकि कभी किसी कारण इसकी जरूरत हुई, तो आप और आपका सामान सुरक्षित रहे.
यह भी पढ़ें: Monsoon Tips: बारिश में क्यों सील जाती है नमकीन? अगर आप भी हैं इससे परेशान तो फेंक
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 hr agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
3 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
8 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
23 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines