How To Make Kheel Chaat: चाट एक भारतीय फेमस स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ये स्वाद में चटपटी होती है इसलिए चाट को लोग आमतौर पर स्नैक में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको भारत में चाट की कई वैराइटीज जैसे- आलू चाट, दाल चाट, चना चाट, फ्रूट चाट या मुरमुरे चाट आसानी से मिल जाती है।
लेकिन क्या कभी आपने खील चाट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए खील चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। खील चावल से बना फूड है जिसको दिवाली पर बताशों के साथ मेहमानों को भेंट किया जाता है। ये खाने में बहुत कुरकुरा लगता है। साथ ही आप इसको केवल 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खील चाट (Kheel Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी-
- खील चाट बनाने की आवश्यक सामग्री-
- खील 1 कटोरी
- चना 1 कटोरी भुना
- मुरमुरे 1 कटोरी
- प्याज 2 बड़े चम्मच
- टमाटर 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटी हुई 1 हरी मिर्च
- नमक 1 छोटा चम्मच
- चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
- महीन सेव 1 बड़ा चम्मच
- हरी धनिया पत्ती 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी
- आलू 1 उबला और बारीक कटा हुआ
- खील चाट कैसे बनाएं (Kheel Chaat Recipe)
अभी पढ़ें – Festive Delight: लजीज आटा लपसी के बिना अधूरा है कोई भी त्योहार, ये रही शुगर फ्री रेसिपी
- खील चाट को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें मुरमुरे, खील और चने को एक साथ डालकर भून लें।
- इसके बाद आप प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती को धोकर बारीक काट लें।
- इसके साथ ही आप उबले हुए आलू को भी काट कर अलग रख लें।
- फिर आप एक बाउल में मुरमुरे, खील और चने डालें।
- इसके बाद आप इसमें उबला आलू, प्याज और टमाटर डालें।
- फिर आप इसमें नमक और चाट मसाला डाल दें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपकी चटपटी खील चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको हरी मिर्च और महीन सेव से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
8 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
19 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines