Home Remedies For Foot Corn: अक्सर आप महसूस करते होंगे कि पैरों के नीचे यानी आपके तलवे में बहुत तेज दर्द होता है, लेकिन फिर आप देखते हैं कि कोई संक्रमण तो नहीं है। असल में आपके पैरों में फुट कॉर्न्स की समस्या हो गई है। जी हां, इसके कारण लोगों को पैरों के नीचे दर्द होता है।
दरअसल, फुट कॉर्न्स पैरों के नीचे सफेद और मोटे राउंड दाने को कहते हैं। कभी-कभी चलने में दिक्कत भी होती है और कभी तो ऐसा लगता है, मानो में कुछ ठोक दिया है। खैर, जब समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है तो आप इसका घर बैठे कुछ नुस्खों की मदद से दूर कर सकते हैं।
फुट कॉर्न्स का कारण
- पैरों की सही केयर न करना
- नंगे पांव चलने की आदत होना
- ज्यादा देर खड़े रहना या पैरों पर प्रेशर पड़ना
- साइज वाले जूते न वियर करना
- मोटापा ज्यादा होना
ये हैं फुट कॉर्न को ठीक करने के 7 घरेलू नुस्खे
लहसुन
लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फुट कॉर्न को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। एक लहसुन की कली को पीसकर फुट कॉर्न पर लगाएं और उसे रात भर के लिए छोड़ दें।
सोडियम बाइकार्बोनेट
सोडियम बाइकार्बोनेट को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और फुट कॉर्न पर लगाएं। इससे फुट कॉर्न की सूजन कम हो सकती है।
सरसों का तेल
सरसों के तेल में कई से गुण होते हैं जो फुट कॉर्न के इलाज में मदद कर सकते हैं। फुट कॉर्न पर सरसों का तेल लगाएं और इसे रात भर के लिए छोड़ें।
प्याज का रस
प्याज का रस फुट कॉर्न के इलाज में यूजफुल हो सकता है। फुट कॉर्न पर प्याज का रस लगाएं और रात भर के लिए छोड़ें।
लेमन जूस
लेमन जूस में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो फुट कॉर्न को निकाल सकते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को फुट कॉर्न पर लगाने से उसकी सूजन कम हो सकती है और यह उसे नरम करने में मदद कर सकता है।
जायफल और नमक
जायफल पाउडर और नमक को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और फुट कॉर्न्स पर लगाएं। इससे भी इस समस्या में आराम मिलता है।
इस बात का ध्यान रखें कि ये उपाय केवल सामान्य फुट कॉर्न के लिए हैं। अगर कॉर्न बहुत बड़ा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- जाना है मंदिर या शहर से बाहर घूमने? इन घरेलू नुस्खे से रुक सकेंगे Periods!
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines