Gai Ko Kya Nahi Khilana Chahiye: गाय को खाना खिलाना पुण्य का काम होता है, यही वजह है कि हिंदू धर्म मानने वाले लोग खाना बनते समय गाय के लिए भी कुछ न कुछ बनाते हैं, ताकि वह उसे खिला सके और अपने खाते में पुण्य शामिल कर सकें. हिंदू धार्म में गाय को पूजा जाता है और उन्हें माता का दर्जा प्राप्त है, लेकिन पुण्य कमाने के नाम पर कई बार लोग ऐसी गलती कर देते हैं कि वह किसी बड़े पाप से कम नहीं होता है. अक्सर लोगों को मालूम नहीं होता है कि गाय को क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं, क्योंकि गलत चीज खिलाने से गाय को दिक्कत हो सकती है. इसलिए इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जो भूलकर भी गाय को नहीं खिलाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: बिना काटे ऐसे पता करें पपीता मीठा है या नहीं? दुकानदार भी पूछने लगेगा सीक्रेट ट्रिक
गाय को भूलकर भी न दें ये चीजें Gai Ko Kya Nahi Khilana Chahiye Aur Kyu
प्याज और लहसुन
गाय को कभी भी प्याज या लहसुन नहीं खिलाना चाहिए, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हें तामसिक भोजन माना जाता है. साथ ही ये चीजें गाय के पाचन तंत्र के लिए भी सही नहीं मानी जातीं और उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं.
ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना
तेज मिर्च और ज्यादा मसालों से बना भोजन गाय के लिए पचाना मुश्किल होता है. इससे उनके पेट में गड़बड़ी, गैस या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जो उनके लिए सी नहीं है.
बासी या खराब भोजन
अक्सर लोग रात का बचा हुआ बासी या खराब हो रहा खाना गाय को खिला देते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है. ऐसे भोजन से उन्हें पेट दर्द, संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. शास्त्रों के अनुसार भी गौ माता को हमेशा अच्छा, सुपाच्य और ताजा भोजन खिलाना चाहिए.
ज्यादा नमक या चीनी वाली चीजें
बहुत ज्यादा मीठा या नमकीन भोजन भी गाय के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अधिक मात्रा में नमक या चीनी देने से उनके शरीर और किडनी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. इसलिए गाय को हमेशा प्राकृतिक और संतुलित भोजन ही खिलाना बेहतर माना जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या सच में ज्यादा चाय पीने से काले हो जाते हैं लोग? जानिए इस कहावत में कितनी है सच्चाई
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
49 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines