Foods That Should Not Be Refrigerated: गर्मी के मौसम में ज्यादातर चीजें फ्रिज में रखी जाती है. इससे वो खराब भी नहीं होती बल्कि लंबे वक्त तक चल भी जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसे भी हैं जिन्हें फ्रिज में रखना फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है? ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी जगह चीजों की बनावट खराब कर देता है. कई बार गलत तरीके से स्टोर किया गया खाना बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण भी बन सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि फ्रिज मैं क्या नहीं खाना रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- बारिश में बनाएं अरबी के पत्तों के पतोड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
आलू न रखें
आलू को फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद स्टार्च तेजी से शुगर में बदलने लगता है. इससे उसका स्वाद और टेक्सचर बदल जाता है. ठंडी जगह की बजाय आलू को सूखी, ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें.
प्याज न रखें
फ्रिज की नमी की वजह से प्याज जल्दी नर्म होकर खराब हो सकता है और उसमें फफूंदी भी लग सकती है. इसे खुली जगह पर स्टोर करना बेहतर होता है.
लहसुन न रखें
लहसुन को फ्रिज में रखने से वह जल्दी अंकुरित हो सकता है और उसका स्वाद भी बदल सकता है. इसे कमरे के अंदर या बाहर सूखी जगह में रखना सही रहता है.
टमाटर न रखें
फ्रिज में रखने से टमाटर का स्वाद कम हो जाता है और उसका गूदा मुलायम हो जाता है. पके हुए टमाटर को नॉर्मल टेंपरेचर पर रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है. इसलिए टमाटर को रखने से बचें.
केला न रखें
केले को फ्रिज में रखने से उसका छिलका जल्दी काला पड़ जाता है और पकने की वजह से केला खराब हो जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप केले को कमरे के टेंपरेचर पर ही रखें.
शहद न रखें
शहद को फ्रिज में रखने से वह क्रिस्टल जैसा जम सकता है और इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है. इसे हमेशा नॉर्मल टेंपरेचर पर अच्छी तरह बंद कंटेनर में रखें. इसके बाद आपको इस्तेमाल करके बंद करना है.
इसे भी पढ़ें- रेनकोट और रेनगियर में क्या है फर्क? जानिए विदेशों में किसका होता है ज्यादा इस्तेमाल
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 hr agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 hr agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
2 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
2 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
4 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
18 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
21 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines