---विज्ञापन---

Uric Acid: यूरिक एसिड के लेवल को कम करते हैं ये 4 फूड्स, आज से ही करें खाना शुरू

Uric Acid: अगर आप भी यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं। ये आपके यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

Uric Acid: आज के समय में यूरिक एसिड की समस्या आम बात हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाना। जब हमारे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है, तो सूजन, दर्द और गाउट की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए इसके लेवल को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है। इससे न केवल जोड़ों पर असर पड़ता है बल्कि ये किडनी और हार्ट की बीमारी भी बढ़ सकती है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए दवाइयों के साथ-साथ सही खानपान जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में किन-किन फूड्स को शामिल कर सकते हैं?

कॉफी

हाई यूरिक एसिड का लेवल को कम करने के लिए आप कॉफी का सेवन कर सकते हैं। ये यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद कर सकती है। अगर आप हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में सीमित मात्रा में कॉफी को शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े- Himanshi Khurana ने हफ्ते में दो दिन पिलाटे क्लास लेकर किया 11 किलो वजन कम, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

---विज्ञापन---

चेरी

चेरी फाइबर से भरपूर होती है इसके सेवन से आप यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। फाइबर के सेवन से सीरम यूरिक एसिड कम हो जाती है। चेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गाउट अटैक को भी रोकने में मदद करते हैं।

सेब

सेब में हाई डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं। फाइबर यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। सेब खाने से फाइबर ब्लड स्ट्रीम से एक्सेस यूरिक एसिड को एलिमिनेट करने में कारगर साबित हो सकती है।

---विज्ञापन---

दूध और दही

कम फैट वाला दूध और दही यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये ये आपके शरीर में जमे यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सहायता करता। दूध और दही प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है और इसमें रेड मीट जैसे अन्य प्रोटीन स्रोतों की तुलना में कम मात्रा में प्यूरीन होता है।

ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 03, 2024 02:44 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola