सिर्फ दूध नहीं, ये चीजें भी हैं कैल्शियम की खान, रोजाना जरूर करें डाइट में शामिल

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको लगता है सिर्फ दूध में ही ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है और अगर सिर्फ दूध का सेवन रोजाना किया जाए तो सेहत काफी बेहतर हो सकती है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कैल्शियम के भरपूर सुपरफ़ूड के बारे में जिन्हें आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सिर्फ दूध नहीं, ये चीजें भी हैं कैल्शियम की खान, रोजाना जरूर करें डाइट में शामिल

Healthy Foods: हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ दूध ही कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है जबकि सच्चाई ये है कि कुछ और भी ऐसी चीजें हैं जिनमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने, मांसपेशियों के सही संचालन और दांतों की सेहत के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आगे चलकर हड्डियों से जुड़ी समस्याएं, कमजोरी, थकान और यहां तक कि ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता है। इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जो आपकी कैल्शियम की जरूरत को भी पूरा करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन

तिल

अगर आप रोजाना तिल का सेवन करते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलेगा। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने, जोड़ों के दर्द में राहत देने और हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है। आप चाहें तो इन्हें सलाद, पराठों या लड्डू में शामिल करके खा सकते हैं।

विज्ञापन

सार्डिन मछली

Image Source Freepik

Image Source Freepik

सार्डिन एक ऐसी छोटी मछली है जिसमें हड्डियों के साथ सेवन करने पर बहुत अधिक कैल्शियम मिलता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन D भी होता है, जो कैल्शियम को शरीर में अच्छे से अवशोषित करने में मदद करता है। आप इस मछली को हफ्ते में एक से दो बार ले सकते हैं।

विज्ञापन

कॉलेर्ड ग्रीन्स

इस हरी पत्तेदार सब्जी में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके साथ इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मददगार होते हैं।

सफेद राजमा

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

आप चाहें तो अपनी डाइट में सफेद राजमा शामिल कर सकते हैं। यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर भी होता है। यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होने के साथ पाचन को भी दुरुस्त करता है।

केल

केल एक सुपरफूड है जिसमें भरपूर कैल्शियम होता है। यह हड्डियों की मजबूती के साथ त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक है। आप अगर चाहें तो केल को स्मूदी, सलाद या सूप में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ