News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Improve Digestion Power: आजकल की भागदौर भरी जिंदगी में हर कोई हेल्दी रहना चाहता है। जब हमारे हेल्थ की बात आती है, तो सबसे पहले हम अपने डाइजेशन के बारे में सोचते हैं। हम जो भी खाते हैं वह हमारे लाइफस्टाइल को प्रभावित करता है। ऐसे में आपको अपने डाइजेशन सिस्टम का खास ध्यान रखना चाहिए। आप कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर अपने डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह आप अपने डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रख सकते हैं।
हाई फाइबर वाले भोजन जैसे- साबुत अनाज, सब्जियां और फल जो पोषण से भरपूर हो, उन्हें अपनी डाइट में शामिल करें। इस तरह के आहार लेने से आपका डाइजेशन सिस्टम बेहतर होगा। हाई फाइबर वाला आहार आपको डायवर्टिकलोसिस, बवासीर और चिड़चिड़ापन जैसी कई कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके वजन को भी कंट्रोल में रखता है।
ये भी पढ़ें- पेट के कैंसर को ‘दावत’ देती हैं ये 5 आदतें! जल्द सुधारें नहीं तो पड़ सकता है भारी
आप अपने खाने में प्रोबायोटिक्स युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं। प्रोबायोटिक्स आपके डाइजेशन सिस्टम में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया की तरह होता है। यह खराब भोजन, एंटीबायोटिक दवाओं और आपको तनाव मुक्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा प्रोबायोटिक्स आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। साथ ही कई बीमारियों से दूर रखता है।
डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए पानी पीते रहना जरूरी होता है। पानी हमारे पेट की गंदगी को बाहर निकालता है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखिए कि आप दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। पानी हाई फाइबर वाले भोजन को पचाने में मदद करता है और आपको कब्ज जैसी बीमारियों से दूर रखता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल में रहता है। एक्सरसाइज या योग करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही खाना भी अच्छे से पचता है। बता दें कि नियमित एक्सरसाइज करने से पॉजिटिविटी बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- जीवनभर फिट रहने के लिए रोजाना पिएं ये 3 सुपर ड्रिंक्स! मिलेंगे ढेरों फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।