---विज्ञापन---

हेल्थ

फॉलिक एसिड के सेवन को घटाने से बढ़ जाती है उम्र, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Less Folic Acid for Long Life: फॉलिक एसिड हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है, इसकी कमी से शरीर में कई समस्याएं हो सकती है। एक नई रिसर्च में पाया गया कि फोलेट के सेवन को कम करने से इंसान की उम्र लंबी हो सकती है।

Less Folic Acid Consuming Foods: हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है अच्छा और पौष्टिक भोजन। हेल्दी खाना खाने से शरीर को प्रोटीन, विटामिन और फोलेट जैसे पोषण मिलता है। फोलेट ऐसा तत्व है, जिसका इनटेक शारीरिक ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। फोलेट बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मददगार होता है, जो हरी और पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल और मटर खाने से मिलता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि फोलेट के सेवन को कम करने से व्यक्ति लम्बे समय तक जीवन जी सकता है।

क्या कहती है ये रिसर्च

इस रिसर्च के अनुसार, इंसान बिना फोलेट के सेवन से भी लंबे समय के लिए जीवित रह सकता है। यह रिसर्च जानवरों पर इंसान की उम्र के हिसाब से की गई है, जिसमें पाया गया कि कैसे फोलेट का लगातार सेवन लोगों की उम्र को घटा रहा है। हालांकि महिलाओं के लिए ये ज्यादा गंभीर हो सकता है।

---विज्ञापन---

folate

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर देता है ये संकेत, जान लें, वरना

---विज्ञापन---

किसने की रिसर्च?

यह रिसर्च टेक्सास ए एंड एम कॉलेज ऑफ रिसर्च एंड लाइफ साइंस के बायो केमिस्ट्री और बायो फिजिक्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर मिशेल पोलिमेनिस और उनकी टीम ने की है। उन्होंने अपनी रिसर्च में पाया है कि फोलेट हर इंसान के शरीर में अलग तरीके से काम करता है। हर इंसान के फोलेट का इनटेक अलग-अलग होता है। किसी व्यक्ति के शरीर को इसकी ज्यादा जरूरत होती है। वहीं, कुछ लोगों को इसकी बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है।

बढ़ती उम्र के साथ नुकसानदायक है फोलेट!

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फोलेट का सेवन शुरुआती यानी बचपन से किशोरावस्था तक फायदेमंद होता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ रोज अपनी डाइट में फोलेट लेना नुकसानदायक बन जाता है। प्रोफेसर पोलिमेनिस ने पाया कि इंसान का मेटाबॉलिज्म सोते वक्त फैट और कार्बोहाइड्रेट को बर्न करता है, लेकिन फोलेट बर्न होने के लिए ज्यादा समय लगता है, जिसकी वजह से शरीर के लिए ये हानिकारक हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बॉडी में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें Liver देने वाला है धोखा, जान लें लिवर खराब होने के लक्षण

First published on: Aug 10, 2024 11:38 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola