हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर पर कैसे करें असली और नकली लीची की पहचान? ट्राई करें ये तरीके

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में लीची खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि बाजार में मिलने वाली लीची नकली भी हो सकती है। इसे खाने से आपके शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि आप इसकी पहचान घर पर कैसे कर सकते हैं?

विज्ञापन
Food Tips

गर्मी के मौसम में लोग आम के साथ-साथ लीची का भी टेस्ट लेना पसंद करते हैं। वहीं कई बार जब हम लीची खाते हैं तो इसका टेस्ट मीठे से करवा हो जाता है। लीची की बढ़ती मांग के कारण उसकी सुंदरता और शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए उन्हें कृत्रिम रूप से रंगने और केमिकल का इस्तेमाल किया जाने लगा है। ये नकली लीचियां देखने में अट्रैक्टिव लग सकती हैं, लेकिन इनमें सिंथेटिक रंग, मोम या प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि असली और नकली लीचियों की पहचान कैसे की जाए। आइए जानते हैं कि घर पर किस तरीके से इसकी पहचान कर सकते हैं?

रंग की जांच करें

नेचुरली पकी हुई लीची कभी भी पूरी तरह से लाल नहीं होती है। अगर आपकी लीची एक समान लाल या ज्यादा चमकदार दिखती है, तो इस बात की संभावना है कि खरीदारों को आकर्षित करने के लिए उन्हें कृत्रिम रूप से रंगा गया हो। असली लीची कभी भी पूरी तरह से नियॉन या गहरे लाल रंग की नहीं होती। उसका नेचुरल रंग हल्का लाल होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

छिलके की जांच करें

असली लीची का छिलका खुरदुरा होता है, जिस पर हल्के नुकीले उभार होते हैं। अगर फल छूने पर चिकना, मोम जैसा लगता है, तो हो सकता है कि इसे ताजा दिखाने के लिए मोम या तेल का इस्तेमाल किया गया हो। फलों में मिलावट की एक आम तरीका ये भी है।

विज्ञापन

पानी में करें टेस्ट

आप जो बाजार से खरीदकर लीची लेकर आए हैं, उनमें से कुछ लीचियों को एक कटोरे में साफ पानी में डालें। अगर आपकी लीची नेचुरल रूप से पकी होगी तो बिना पानी का रंग बदले डूब जाएगी या तैर जाएगी। अगर पानी लाल या गुलाबी होने लगे या फल अजीब तरह से तैरने लगे, तो यह बाहरी रंगों या केमिकल के इस्तेमाल का संकेत हो सकता है।

फल को खुशबू से पहचानें

ताजा लीची में हल्की फल जैसी मीठी सुगंध होती है। अगर लीची में तीखी कैमिकल जैसी या अजीब सी गंध आती है तो ये कैमिकल पर पकाई गई हो सकती है। कृत्रिम रूप से पकी लीची में पेंट, केरोसिन या सिंथेटिक गंध हो सकती है। इसे खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या बीज वाली सब्जियों को कहते हैं फल, जानें इसके पीछे का राज?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola