Food for Hydration: इन दिनों गर्मी अपना असर दिखा रही है। तेज धूप से खुद को बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर्मियों के मौसम में शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि तेज धूप और पसीने की वजह से गर्मी में पानी की कमी हो जाती है।
जब शरीर में पानी की कमी होती है तो उसे डिहाइड्रेशन की समस्या कहा जाता है। इतना ही हनीं गर्मियों के मौसम में आपको तेज धूप के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इन सभी चीजों से खुद को सेफ रखने के लिए अपने खानपान में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। हीट स्ट्रोक और हिडाइड्रेशन से बचने के लिए आप डाइट में मौसमी फलों का जरूर शामिल करें।
डाइट एक्सपर्ट्स डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि ‘ गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवाओं में निकलने से बचें। अगर जरूर काम से बाहर जाना पड़े तो नींबू पानी या इलेक्ट्रॉल पीकर निकलें। इतना ही हनीं शरीर में फ्लूइड की मात्रा को पूरा करने के लिए सिर्फ ताजे पानी पर निर्भर ना रहें, आप डाइट में ठंडा दूध, नारियल पानी जरूर एड करें।
गर्मियों में डाइट में शामिल करें ये फल
तरबूज
गर्मियों में तरबूज खाना फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन सी, ए और बी पाया जाता है, जो सेहत को बढ़िया रखता है। इतना ही नहीं तरबूज में 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है, जो शरीर को डिहाइइ्रेट नहीं होने देता। साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।
खरबूजा
गर्मियों में खरबूजे को डाइट में शामिल करें। यह विटामिन ए, डी, बी -6, आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यह हीट स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद करता है।
अनार
आयरन से भरपूर अनार गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। आप इसका जूस पी सकते हैं। इस फल में अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलता है। यह कब्ज, पेट में दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करता है।
अंगूर
गर्मियों में पानी की कमी पूरी करने के लिए अंगूर का सेवन करें। अंगूर में 70 प्रतिशत से ज्यादा पानी जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अंगूर में पोटेशियम पाया जाता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
और पढ़िए – Weight gain tips: दुबले-पतले लोग इस चीज के साथ खाएं केला, शरीर बनेगा ताकतवर
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
3 mins agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
3 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
9 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
23 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines