रात की नींद की दुश्मन हैं ये 7 चीजें, क्या आप भी खाते हैं इन्हें?

ऐसा कई बार और बहुत से लोगों के साथ होता है कि वे रात को कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिनके कारण उन्हें सोने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी नींद में कोई अड़चन न आए, तो आइए जानते हैं ऐसे 7 फूड्स के बारे में जिन्हें सोने से पहले भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

रात की नींद की दुश्मन हैं ये 7 चीजें, क्या आप भी खाते हैं इन्हें?

Food avoid in Night: हममें से कई लोग सोचते हैं कि पेट भरकर सोना अच्छी नींद के लिए जरूरी है, लेकिन सच तो यह है कि सोने से पहले क्या खाया गया है, इसका सीधा असर हमारी नींद पर पड़ता है। कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं जो पेट को भारी बना देती हैं पाचन में दिक्कत करती हैं या दिमाग को जरूरत से ज्यादा सक्रिय कर देती हैं। यह सब वजहें बनती है रात भर की बेचैनी, नींद टूटने या देर से नींद आने की। ऐसे बहुत से लोग हैं जो रात में सो नहीं पाते, तो बाहर से फास्ट फूड का सेवन करते हैं, जो कि सेहत और नींद दोनों के लिए बेहद खराब होता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं 7 ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन सोने से पहले नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

सफेद ब्रेड

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

सफेद ब्रेड में रिफाइंड कार्ब्स होते हैं जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी काफी नुकसानदायक मानी जाती है। अगर आप सोने से पहले सफेद ब्रेड खाते हैं तो यह आपकी नींद में बाधा डाल सकती है और रात को बार-बार नींद खुल सकती है, क्योंकि वाइट ब्रेड नींद की चुपचाप दुश्मन होती है।

पिज्जा

बहुत से लोगों को पिज्जा काफी पसंद होता है और वे मिडनाइट क्रेविंग के लिए पिज्जा ऑर्डर कर लेते हैं। लेकिन पिज्जा में मौजूद हाई फैट, चीज़ और टमाटर सॉस पेट में एसिडिटी बढ़ाते हैं जिससे नींद आने में दिक्कत होती है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन यह नींद का दुश्मन साबित हो सकता है।

विज्ञापन

तेज मसालेदार खाना

रात में सोने से पहले स्पाइसी फूड्स का सेवन एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या को बढ़ा सकता है। इससे नींद बार-बार टूटती है और शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता।

डेजर्ट्स (मीठा)

रात के खाने के बाद बहुत से लोगों को मिठाई खाने की आदत होती है, लेकिन यह आदत आपकी सेहत और नींद दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ता है जिससे मस्तिष्क अधिक सक्रिय हो जाता है और नींद आने में देरी होती है। इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले कोई भी मीठी चीज न खाएं।

विज्ञापन

तली हुई चीजें

रात के समय फ्राइड फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये काफी भारी होते हैं और इन्हें पचने में ज्यादा समय लगता है। इसका असर आपकी नींद पर पड़ता है और आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।

प्रोसेस्ड मीट

बेकन, सॉसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट में हाई सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं और नींद को खराब कर सकते हैं। सोते समय प्रोसेस्ड मीट से परहेज करना जरूरी है।

विज्ञापन

कैफीन

Image Source Freepik

कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन दिमाग को सतर्क बनाए रखता है। अगर आप सोने से पहले इनका सेवन करते हैं तो यह आपकी नींद में बाधा बन सकता है। सोने से कम से कम 6 घंटे पहले कैफीन युक्त चीजों से दूरी बनाना जरूरी है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ