News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Superfood: आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए अच्छा और पौष्टिक खाना बहुत जरूरी है। आजकल की तेज जिंदगी में लोग अक्सर ऐसा खाना खा लेते हैं जो सिर्फ पेट भरता है लेकिन शरीर को जरूरी ताकत नहीं देता। अगर हम हर हफ्ते कुछ खास चीजें नियमित रूप से खाएं, तो हमारी सेहत बेहतर बनी रह सकती है और हम बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। कुछ ऐसे चीजें होते हैं जिनमें भरपूर विटामिन, मिनरल्स और फाइबर होते हैं। ये हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। तो आइए जानते है कौन सी वह 5 चीजें है जिनका सेवन हफ्ते में करना जरूरी है।

Image Source Freepik
ब्रोकली एक हरी सब्जी है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।इसमे विटामिन C, विटामिन K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
यह हड्डियों को मजबूत बनाती है, और कैंसर से लड़ने में भी मदद कर सकती है। इसे हल्का उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है।
ब्लूबेरी एक स्वादिष्ट फल है जो दिमाग और दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और याददाश्त तेज करने, दिल को स्वस्थ रखने और त्वचा की सेहत सुधारने में मदद करता है। हफ्ते में 2-3 बार थोड़ी मात्रा में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स (मोनो-सैचुरेटेड फैट्स), फाइबर, पोटेशियम और विटामिन E होता है। यह दिल की सेहत के लिए अच्छा है, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। आप इसे सलाद, ब्रेड या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।
साल्मन मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है जो दिल, दिमाग और जोड़ों की सेहत के लिए जरूरी है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो अलसी के बीज (flaxseeds) एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन्हें पीसकर सलाद, दही या स्मूदी में डालकर सेवन कर सकते हैं।

Image Source Freepik
पालक में आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, C और फोलिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह खून की कमी दूर करता है, पाचन सुधारता है और शरीर को ताकत देता है। पालक की सब्जी, सूप या पराठा किसी भी रूप में इसे खाना फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- गर्मी से चाहिए छुटकारा? तो ये 5 हिल स्टेशन हापुड़ के पास हैं आपके लिए परफेक्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।