Tomato Storage Hacks: सर्दियों में कुछ सब्जियां बहुत ही ज्यादा महंगी हो जाती हैं और इस लिस्ट में टमाटर भी शामिल है. ऐसे में अक्सर लोग ढेर सारे टमाटर खरीदकर रख लेते हैं ताकि पूरी सर्दियां टमाटर का आसानी से काम किया जा सके. हालांकि, टमाटर को खराब होने से बचाने के लिए लोग फ्रिज में स्टोर करना पसंद करते हैं. लेकिन, इसके बाद भी कई बार टमाटर खराब होने लगते हैं और सड़ने की बदबू आने लगती है. इसलिए जरूरी है कि इन्हें सही तरीके से स्टोर किया जाए, ताकि आप आराम से एक महीने तक फ्रेश टमाटर का इस्तेमाल कर सकें. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप किन टिप्स की मदद से कैसे घर पर टमाटर को स्टोर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- आपने कभी नहीं खाया होगा हरी मिर्च का हलवा, जायका बदल देगी यह अनोखी रेसिपी, आज ही करें तैयार
टमाटर को स्टोर करने के हैक्स | Tomato One Month Storing Tips
टमाटर सड़ते क्यों हैं?
- नमी होने के कारण
- साफ जगह का ना होना
- टमाटर के छिलके गले हुए होना
- फंगल लगने की वजह
- कीड़े लगने की वजह से खराब होना
- टमाटर को गीली चीज के साथ रखना
तने वाली जगह को सील करें- टमाटर अक्सर तने की तरफ से खराब होते हैं. इसलिए तने पर ध्यान दिया जाए और इसे मोम की मदद से सील कर दिया जाए. ऐसा करने से टमाटर के अंदर नमी नहीं जाएगी और ये ज्यादा दिन तक चलेंगे.
टिश्यू का इस्तेमाल करें- टमाटर को फ्रेश रखने के लिए टिश्यू का इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस टमाटर के ऊपर टिश्यू पेपर रखना होगा ताकि नमी को रोका जा सके.
मिट्टी आएगी काम- टमाटर को मिट्टी के कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है. इससे टमाटर लंबे वक्त तक फ्रेश रहते हैं, क्योंकि मिट्टी सारी नमी सोख लेती है. बस आपको मिट्टी का कंटेनर बंद करके रखना है.
फ्रिज में प्यूरी बनाकर रखें- अगर आपके पास टमाटर का ज्यादा स्टॉक है तो इसकी प्यूरी तैयार की जा सकती है. इसकी प्यूरी को आप फ्रीजर में आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं और जब इस्तेमाल करना हो तो निकालकर खाने में डालें.
इसे भी पढ़ें- सेहत और स्वाद से भरपूर है बाजरे का दलिया, ब्रेकफास्ट में बनाकर बच्चों को खिलाएं, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
53 mins agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
2 days agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 days agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 days agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 days agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 days agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 days agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines