Saman Flight Mein Reh Jana: जब हम कहीं भी जाते हैं तो सबसे पहले ज्यादा जरूरी होता है अपने सामान का ध्यान रखना, क्योंकि बेध्यानी में चोरी होने का खतरा रहता है. कई बार दूसरों की नजर से अपना सामान बचाने के बाद भी जल्दबाजी या लापरवाही की वजह से सामान छूट जाता है. हालांकि, रेल में छोड़े गए सामान के मिलने की संभावना होती है, लेकिन अगर सामान फ्लाइट में छूट जाए तो समझ नहीं आता कि वापस कैसे पाया जाए. कभी बैग ओवरहेड बिन में रह जाता है तो कभी मोबाइल, लैपटॉप या पर्स सीट के नीचे छूट जाता है. अगर सामान ज्यादा महंगा होता है तो टेंशन ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एयरलाइंस के कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना सामान वापस पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day डेट पर जाने के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के ये 5 स्पॉट्स, फोटोज भी आएंगी अच्छी
सबसे पहले करें ये काम
अगर आपको एयरपोर्ट से निकलने के बाद याद आए कि आपका सामान फ्लाइट में छूट गया है तो तुरंत उसी एयरलाइन के Lost & Found काउंटर या हेल्प डेस्क के पास जाकर बात करें. यहां पर आपको अपनी फ्लाइट नंबर, सीट नंबर और डेट के बारे में बताना होगा. इसके बाद एयरलाइन स्टाफ आपका सामान ढूंढने में लग जाएगा.
पहले केबिन बैगेज और चेक-इन बैगेज में फर्क समझें
केबिन बैगेज- अगर आपका छोटा बैग, मोबाइल या पर्स सीट पर छूट गया है तो एयरलाइन स्टाफ प्लेन की क्लीनिंग के दौरान उसे जमा कर लेते हैं. ऐसे सामान को आमतौर पर एयरपोर्ट के Lost & Found डिपार्टमेंट में रख दिया जाता है.
चेक-इन बैगेज- अगर आपका सूटकेस बेल्ट पर नहीं मिला तो यह मिसहैंडल्ड बैगेज माना जाता है. इसके लिए आपको तुरंत एयरलाइन के बैगेज क्लेम काउंटर पर शिकायत दर्ज करनी होती है.
शिकायत करने का तरीका
- सबसे पहले एयरलाइन काउंटर पर जाकर Property Irregularity Report का फॉर्म भरें.
- यहां पर अपना बोर्डिंग पास और लगेज टैग दिखाएं.
- अपनी सारी डिटेल्स भरें और अपना सही पता डालें.
- इसके बाद एयरलाइंस लगभग 48 घंटे के अंदर आपका सामान ट्रेस करने की कोशिश करेंगे.
सामान मिलने में कितना समय लग सकता है?
अगर सामान फ्लाइट में ही छूटा है तो आमतौर पर इसे वापस मिलने में 3 दिन लग सकते हैं. वहीं, अगर आपका बैगेज गलत शहर चला गया है तो एक हफ्ते तक का समय लग सकता है. कई एयरलाइंस ट्रैकिंग सुविधा भी देती हैं, जिससे आप ऑनलाइन अपने बैग का स्टेटस चेक कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- दही में मिलाकर लगा लें यह चीज, कम होने लगेगी चेहरे की टैनिंग, नजर आने लगेगा बेदाग निखार
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
50 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines