अभिनेत्री सारा अली खान जब से बॉलीवुड में आई हैं, तब से अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। अभिनेत्री ने एक फिट और टोंड बॉडी पाने के लिए अपना वजन कम कर फैंस के लिए प्रेरणा बनीं। पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में 29 साल की अभिनेत्री सारा ने बताया कि वह नो शुगर, नो मिल्क, और नो कार्ब्स वाली डाइट को फॉलो करती हैं। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि ये एक हेल्दी डाइट है और क्या यह वास्तव में वजन घटाने में मदद कर सकता है। डाइटिशियन सुमित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात पर फोकस करते हुए बताया कि इस फूड को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये वजन को कंट्रोल करने का एक अच्छा तरीका है।
क्या कहते हैं डाइटिशियन
सुमित ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर आपको पता है कि क्या खाना है और कब खाना है, तो वजन घटाना आसान है। अपने वीडियो में, वह बताते हैं कि दूध, चीनी, मैदा और गेहूं जैसी कुछ चीजें को कम करने से आपके वजन तेजी से कम हो सकता है। उनके अनुसार, यदि आप इस डाइट पर लगातार कायम रहते हैं, तो आप सिर्फ दो महीनों में सारा अली खान जैसी फिट बॉडी पा सकते हैं । उन्होंने एक डाइट रुटीन भी शेयर किया। इससे आपको एक्स्ट्रा वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
नाश्ता
सुमित का सुझाव है कि अपने दिन की शुरुआत अंकुरित अनाज, नारियल, सूखे मेवे, ताजी सब्जियों और फलों से करें। ये आपको एनर्जी से भरपूर रखने में मदद कर सकते हैं।
दिन का खाना
दोपहर के भोजन के लिए, वह दाल और चावल खाने की सलाह देते हैं। ये एक पारंपरिक, प्रोटीन युक्त भोजन जो पाचन और क्रेविंग कम करने में मदद करते हैं।
रात का खाना
शाम को, हल्के लेकिन पेट के लिए आसान भोजन के लिए मौसमी सब्जी के साथ बाजरे की रोटी का ऑप्शन चुनें।
ये भी पढ़ें- इन 3 फलों को खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
6 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
8 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
15 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
15 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
17 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines