हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जंक फूड नहीं बढ़ाएगा आपका वजन! फिटनेस कोच ने बताए खाने के सही तरीके  

जंक फूड किसे खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन ये टेस्टी होने के साथ-साथ आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। खासकर उन लोगों के लिए जिनका वजन पहले से ही बढ़ा हुआ हो। वहीं, फिटनेस कोच ये भी बताते हैं कि इसे खाते हुए भी आप फिट रह सकते हैं।

विज्ञापन
Fitness Tips

जंक फूड लगभग सभी को खाना पसंद होता है। चाहे वह हमारा पसंदीदा बर्गर खाना, कैफे में बैठकर हॉट चॉकलेट पीना या फिर दोस्तों के साथ पिज्जा खाना हो। हालांकि, जंक फूड शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है फिर भी कई लोग इसे खाना नहीं छोड़ते हैं। ये खास तौर पर उनके नुकसानदायक हो सकता जो अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं।

फिटनेस कोच राज गणपत इसके लेकर ये कहते हैं कि अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं, तो जरूरी नहीं है कि जंक फूड को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। राज गणपत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में जंक फूड खाने के तरीके बताए, लेकिन ये भी कहा कि सीमित मात्रा में खाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन टिप्स को अपना सकते हैं?

ये लाजवाब और हेल्दी हो

राज गणपत ने कहा कि ये ध्यान रखें की ये खाने में लाजवाब और हेल्दी हो। हम जंक फूड सिर्फ इसलिए खाते हैं ताकि हमें मजा आए। हम इसके टेस्ट को काफी अच्छे से फील करते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आप जो भी जंक फूड खा रहे हैं वह वाकई आपकी पसंद को हो। इसे सिर्फ इसलिए न खाएं क्योंकि कोई आपको इसे खाने के लिए कह रहा है या फिर आपके पास कोई और ऑप्शन नहीं है। साथ ही अपने खाने को इंजॉय जरूर करें।

ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल

भूख लगने पर जंक फूड न खाएं

फिटनेस कोच बताते हैं कि अगर आपको बहुत ज्यादा भूख लग रही है, तो इसका मतलब ये नहीं कि जंक फूड खाएं। जब आप बहुत भूखे होते हैं, तो आप ज्यादा खाना खा लेते हैं और जंक फूड को सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसलिए, अगर आपको बहुत भूख लगी है तो जंक फूड से दूर रहें। इसके बजाय फल, सब्जी, प्रोटीन जैसी कुछ हेल्दी चीजें खाएं।

खुद को कंट्रोल करें

अगर आप बहुत ज्यादा जंक फूड मंगवाते हैं और इसे घर पर स्टोर करते हैं तो खाते समय खुद पर कंट्रोल रखें। इसे खाने के लिए सही मात्रा और समय फिक्स करें। वहीं, अगर हो सके तो घर पर कम मात्रा में इसे स्टोर करें। आपके घर पर जंक नहीं है तो इसे सीमित मात्रा में ही ऑर्डर करें।

ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें