भाग्यश्री का मानना है कि एक्सरसाइज का कोई एक फिक्स तरीका नहीं होता। आपको वही करना चाहिए जो आपको पसंद हो और जिससे आपका शरीर फिट महसूस करे। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने “ट्यूजडे टिप्स विद बी” सेशन में अपनी फिटनेस से जुड़ी जरूरी बातें बताईं। उन्होंने कहा अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन-सी एक्सरसाइज करें, तो आप योग, कैलिस्थेनिक्स, पिलाटेज़, वेट ट्रेनिंग, एरोबिक्स या कोई भी खेल जो आपको पसंद हो वही करें। लेकिन एक्सरसाइज जरूर करें। आइए जानते हैं उनके फिटनेस रूटीन के बारे में।
भाग्यश्री का फिटनेस रूटीन
1. योग
भाग्यश्री के अनुसार, योग केवल शरीर को लचीला बनाने के लिए नहीं बल्कि मानसिक शांति और सहनशक्ति बढ़ाने के लिए भी जरूरी है। योग से हम अपने शरीर को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते है।यह मानसिक और शारीरिक रूप से सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है, योग करने से शरीर में लचीलापन आता है और शरीर फिट रहता है।
2. पिलाटेज
पिलाटेज एक ऐसी एक्सरसाइज है जो शरीर के कोर मसल्स को मजबूत करने पर फोकस करती है। भाग्यश्री बताती हैं पिलाटेज आपके शरीर को संतुलित बनाए रखने और सही पोस्चर में रखने में मदद करता है। यह एक्सरसाइज उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें पीठ दर्द या गलत पोस्चर की समस्या होती है।
3. कैलिस्थेनिक्स
कैलिस्थेनिक्स एक्सरसाइज में शरीर के वजन का इस्तेमाल करके वर्कआउट किया जाता है। इसमें पुश-अप्स, पुल-अप्स, स्क्वाट्स और लंजेस जैसी एक्सरसाइज शामिल होती हैं। भाग्यश्री कहती हैं इससे पूरे शरीर की मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर टोन में रहता है।
भाग्यश्री की फिटनेस टिप्स
हर दिन एक्सरसाइज करें: चाहे हल्का योग हो, वॉकिंग हो या जिम ट्रेनिंग, अपने शरीर को मूवमेंट देना बहुत जरूरी है।
खुद को हाइड्रेट रखें: पानी पीना ना भूलें, यह शरीर को एनर्जेटिक और स्वस्थ बनाए रखता है।
बैलेंस्ड डाइट लें: सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, सही खान-पान भी उतना ही जरूरी है।
अच्छी नींद लें: अच्छी नींद लेने से शरीर जल्दी रिकवर होता है और आपको दिनभर एनर्जी मिलती है।
जो पसंद हो वही करें: भाग्यश्री का कहना है कि वर्कआउट ऐसा करें जो आपको अच्छा लगे, जिससे आप लंबे समय तक उसे फॉलो कर सकें।
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की तरह रहना है तनाव से दूर? अपनाए ये 3 आदतें
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
3 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
4 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
5 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
22 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines