आलिया भट्ट की तरह रहना है तनाव से दूर? अपनाए ये 3 आदतें

हर किसी को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव का सामना करना पड़ता है, और कई बार रिलैक्स करने का समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप अपनी दिनचर्या में कुछ छोटी आदतों को शामिल करें तो आप रीलैक्स फील कर सकते हैं। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने चार आसान तरीके बताए हैं, जिनसे आप अपने दिन को तनावमुक्त रख सकते हैं।

Alia Bhatt (1)

आज की बिजी जिंदगी में तनाव से बचना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला जो कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुकी हैं, उन्होंने HT लाइफस्टाइल के साथ बातचीत में 3 आसान टिप्स बताए, जो आपको ज्यादा रिलैक्स और खुश रहने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक्सरसाइज को रोज की आदत बनाएं

अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं तो एक्सरसाइज बेहद जरूरी हैं। चाहे वर्कआउट करें, कोई खेल खेलें या अपने पसंदीदा गानों पर डांस करें। ये सभी चीजें आपको अच्छा महसूस कराती हैं। साथ ही, अगर आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो आप अंदर से शांत महसूस करेंगे।

विज्ञापन

हेल्दी स्नैकिंग अपनाएं

अक्सर बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम सही समय पर सही खाना नहीं खा पाते, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यास्मीन कहती हैं कि अगर आप फलों और मेवों को स्नैकिंग ऑप्शन में शामिल करेंगे, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

बादाम उनकी डाइट का अहम हिस्सा हैं क्योंकि इसमें  जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखते हैं। साथ ही, यह ब्लड शुगर, हार्ट हेल्थ और स्किन ग्लो के लिए भी अच्छा होता हैं। वर्कआउट के बाद संतरे का जूस या नींबू पानी पीना एनर्जी को बनाए रखने के लिए अच्छा होता है।

विज्ञापन

खुद के लिए समय निकालें

आजकल की व्यस्त जिंदगी में खुद के लिए वक्त निकालना बहुत जरूरी हो गया है। काम, परिवार और बाकी जिम्मेदारियों के बीच अपने लिए टाइम निकालना आपको तनाव से बचाने में मदद करता है।

यास्मीन कहती हैं कि आप रोज कुछ मिनट किताब पढ़ने, म्यूजिक सुनने या मेडिटेशन करने में बिताएं। इससे आपका दिमाग शांत होगा और आप खुद को ज्यादा फ्रेश और पॉजिटिव महसूस करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ