वजन कम करने के लिए बर्पीज एक्सरसाइज का क्या है सही तरीका? फिटनेस कोच से जानें

वजन कम करने के लिए सही एक्सरसाइज को करना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप सही तरीके से एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो ये आपके मंसपेशियों को कमजोर बना सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर फिटनेस कोच क्या सुझाव देते हैं?

Fitness Tips

Fitness Tips

विज्ञापन

वजन कम करने के लिए लोग घंटों ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि ये एक्सरसाइज काफी लोगों को पसंद भी आता है और उन्हें लगता है कि ये उनके लिए एक प्रभावी तरीका है, लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तव में इस वर्कआउट करने से आपको रिजल्ट नहीं मिलता है। फिटनेस कोच डैन गो अक्सर अपने इंस्टा फैंस के साथ हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी जानकारियां शेयर करते हैं। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा ओवररेटेड एक्सरसाइज के बारे में बताया और बेहतर परिणाम पाने में आपकी मदद करने के लिए प्रभावी ऑप्शन भी सुझाए।

क्या कहते हैं फिटनेस कोच? 

फिटनेस कोच डैन गो ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि वजन कम करने के लिए सबसे खराब एक्सरसाइज बर्पीज है। ये अव्यवस्थित होता है, जिसे एक्सरसाइज के रूप में किया जाता है। कई तरह के एक्सरसाइज जैसे मूव्स, स्क्वाट, प्लैंक, पुश-अप, जंप करने से आपका शरीर हेल्दी नहीं रखता बल्कि ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि यह आपके जोड़ों को कमजोर करता है, खासकर अगर आप थके हुए हैं। इस एक्सरसाइज को कर आप वास्तविक ताकत या सहनशक्ति का निर्माण नहीं कर रहे हैं, बस आपका शरीर थक रहा हैं। यह एक ही बार में सब कुछ करने की कोशिश और किसी भी चीज में महारत हासिल न करने वाली एक्सरसाइज है।

विज्ञापन

क्या करना सही?

स्थिर जगह पर एक्सरसाइज-  स्थिर जगह पर एक्सरसाइज करने से आपको ताकत और मांसपेशियों को ज्यादा प्रभावी ढंग से बनाने में मदद मिलती है। ये शरीर के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है।

रस्सी कूदना- रस्सी कूदने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, समन्वय बढ़ता है और कार्डियो तेजी से बनता है। इसे करने से जोड़ पर बुरा असर नहीं पड़ता है। ये आपके लिम्फेटिक सिस्टम को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन

ओवरहेड ट्राइसेप्स एक्सटेंशन या स्कल क्रशर- ये  ट्राइसेप्स एक्सरसाइज लंबी स्थिति में काम करते हैं,  जिससे शरीर का ग्रोथ होता है। वे किकबैक की तुलना में बेहतर खिंचाव,अधिक भार और ज्यादा फायदे देता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ