हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फिटनेस कोच ने 4 महीने में कम किया 25 किलो वजन, गलतियों से बचने का दिया सुझाव

वजन कम करते समय लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिसके कारण कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन गलतियों पर आपको ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसे लेकर फिटनेस कोच अमाका क्या कहती हैं।

विज्ञापन
Fitness Tips

बढ़ते वजन को कम करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है, लेकिन फिटनेस कोच अमाका ने इस मुश्किल काम को कर दिखाया। उन्होंने सिर्फ 4 महीनों में 25 किलो वजन घटाया। बता दें कि वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर अपने वजन घटाने की जर्नी को शेयर करती रहती हैं। साथ ही अपने फॉलोअर्स को टिकाऊ और प्रभावी वजन घटाने में मदद करने के लिए डाइट प्लान और एक्सरसाइज रुटीन के लिए सुझाव भी देती हैं। अमाका ने कुछ सामान्य गलतियों के बारे में बताया जो अनजाने में वजन घटाने के दौरान प्रक्रिया को स्लो कर सकती हैं।

लगातार खुद को भूखा रखना

अगर आपको लगता है कि कम खाने से आपको ज्यादा वजन घटाने में मदद मिलेगी, तो आप गलत हैं। जब आप लगातार बहुत कम खाते हैं, तो आपका शरीर चर्बी जमा करता है। इससे आप जल्दी थक जाते हैं, मूडी हो जाते हैं और हर चीज की क्रेविंग होने लगती है और जितना खाना चाहिए, उससे ज्यादा खा लेते हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

केवल कार्डियो करना

कार्डियो से कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यदि आप ज्यादा फैट बर्न करना चाहते हैं और ज्यादा सुडौल शरीर चाहते हैं, तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करें। इससे आपका शरीर तेजी से पतला होते हुए दिखेगा।

पर्याप्त नींद न लेना

जब आप लगातार सही से नींद नहीं लेते हैं, तो हमेशा थके रहते हैं और आपका शरीर तनावग्रस्त रहता है। तनाव के कारण क्रेविंग बढ़ती है, मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और आपके पेट में चर्बी जमा हो जाती है। नींद एक्सरसाइज जितनी ही जरूरी है। इसके लिए रात में 6 से 9 घंटे सोना फिक्स करें।

ये भी पढें- Skin Care Tips: घर पर बनाएं ये 5 नेचुरल DIY बॉडी स्क्रब, डेड स्किन से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें