बढ़ते वजन को कम करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है, लेकिन फिटनेस कोच अमाका ने इस मुश्किल काम को कर दिखाया। उन्होंने सिर्फ 4 महीनों में 25 किलो वजन घटाया। बता दें कि वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर अपने वजन घटाने की जर्नी को शेयर करती रहती हैं। साथ ही अपने फॉलोअर्स को टिकाऊ और प्रभावी वजन घटाने में मदद करने के लिए डाइट प्लान और एक्सरसाइज रुटीन के लिए सुझाव भी देती हैं। अमाका ने कुछ सामान्य गलतियों के बारे में बताया जो अनजाने में वजन घटाने के दौरान प्रक्रिया को स्लो कर सकती हैं।
लगातार खुद को भूखा रखना
अगर आपको लगता है कि कम खाने से आपको ज्यादा वजन घटाने में मदद मिलेगी, तो आप गलत हैं। जब आप लगातार बहुत कम खाते हैं, तो आपका शरीर चर्बी जमा करता है। इससे आप जल्दी थक जाते हैं, मूडी हो जाते हैं और हर चीज की क्रेविंग होने लगती है और जितना खाना चाहिए, उससे ज्यादा खा लेते हैं।
केवल कार्डियो करना
कार्डियो से कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यदि आप ज्यादा फैट बर्न करना चाहते हैं और ज्यादा सुडौल शरीर चाहते हैं, तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करें। इससे आपका शरीर तेजी से पतला होते हुए दिखेगा।
पर्याप्त नींद न लेना
जब आप लगातार सही से नींद नहीं लेते हैं, तो हमेशा थके रहते हैं और आपका शरीर तनावग्रस्त रहता है। तनाव के कारण क्रेविंग बढ़ती है, मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और आपके पेट में चर्बी जमा हो जाती है। नींद एक्सरसाइज जितनी ही जरूरी है। इसके लिए रात में 6 से 9 घंटे सोना फिक्स करें।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।