Fiber Rich Breakfast Recipe: कब्ज की समस्या में व्यक्ति को देर तक जद्दोजहद करनी पड़ती है लेकिन पेट साफ होने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में अगर आप भी अक्सर ही पेट की दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह नाश्ते में फाइबर से भरपूर मूंग दाल का चीला बनाकर खाया जा सकता है. मूंग की दाल का चीला स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही इससे सेहत भी दुरुस्त रहती है और कब्ज (Constipation) से परेशान लोगों के लिए फायदेमद है क्योंकि यह आंतों की सफाई करता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह मूंग दाल का चीला बनाकर खाया जा सकता है.
मूंग दाल का चीला बनाने की रेसिपी
सामग्री
छिलके वाली मूंग दाल – एक कप
सब्जियां – कद्दूकस की गई गाजर, बारीक कटा पालक, अदरक का टुकड़ा
हींग – चुटकीभर
अजवाइन – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि
- मूंग की दाल को रातभर भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह दरदरा पीस लें.
- अब दाल के मिश्रण में हींग, अजवाइन, नमक और सारी सब्जियां मिला लें.
- अगर मिश्रण बहुत ज्यादा गाढ़ा हो तो पानी मिलाकर थोड़ा पतला कर लें.
- इसके बाद तवे पर तेल या घी लगाएं और इसपर मूंग दाल का मिश्रण फैला लें.
- दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाने के बाद गर्म-गर्म परोसें. इसे चटनी के साथ खाएं.
साथ में ले सकते हैं छाछ
मूंग दाल का चीला चाय के साथ खाने के बजाय छाछ के साथ खाएं. जीरा वाली छाछ पेट के लिए अच्छी होती है और यह कब्ज को दूर करने में भी मदद करती है.
चीला खाने से पहले खाएं पपीता
नाश्ते में मूंग दाल का चीला खाने से 15 मिनट पहले पपीता खाया जा सकता है. पपीता कब्ज को दूर करता है और पेट साफ करने में मदद करता है. हफ्ते में 3 से 4 बार पपीता खाएंगे तो पेट साफ रहने लगेगा.
यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं दाल का यह स्वादिष्ट सैंडविच, स्वाद में लाजवाब और प्रोटीन से भरपूर है यह ब्रेकफास्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 hr agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
3 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
7 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
21 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines