Kheer Recipe: त्योहारों का मतलब है खुशियां, रौनक और स्वाद से भरपूर पकवान ऐसे में खीर एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जो हर घर में पसंद की जाती है. यह न सिर्फ बनाने में आसान होती है, बल्कि इसका स्वाद भी सभी को बहुत भाता है. अगर आप भी इस त्योहार कुछ टेस्टी और क्रीमी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो खीर एक परफेक्ट चॉइस है. आप इसे अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं और उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप दिवाली या किसी भी त्योहार पर स्वादिष्ट, क्रीमी खीर कैसे बना सकते हैं. साथ ही सभी को इसका स्वाद कैसे चखा सकते हैं.
खीर रेस्पी | Kheer Recipe
सामग्री
- दूध – 500 ml (फुल क्रीम दूध बेहतर रहेगा)
- बासमती चावल – 2 टेबल स्पून (धोकर भिगो दें 20 मिनट के लिए)
- चीनी – 3 से 4 टेबल स्पून (स्वाद अनुसार)
- इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
- कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – 1-2 टेबल स्पून (बादाम, काजू, पिस्ता)
- केसर के धागे – 4-5
ये भी पढे़ं- Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर बहन को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, आपको प्यारे भईया कहती नहीं थकेगी बहना
बनाने की विधि
टेस्टी और क्रीमी खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालने के लिए रखें. जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें भीगे हुए चावल डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद आप खीर को लगातार चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे और गाढ़ा होता जाए. जब चावल अच्छे से पक जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें चीनी डाल दें. अब इसमें इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राय फ्रूट्स मिलाएं. 5-10 मिनट और पकाएं ताकि खीर क्रीमी और स्वादिष्ट बन जाए. गैस बंद करें और खीर को हल्का ठंडा होने दें. खीर को गर्म या ठंडा जैसे चाहें, सर्व करें.
आप चाहें तो इस तरह से ही मखाना की खीर भी बना सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: घर पर बनाएं हलवाई जैसी बालूशाही, मेहमान बार-बार खाने की करेंगे फरमाइश
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
11 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines