Kheer Recipe: त्योहारों का मतलब है खुशियां, रौनक और स्वाद से भरपूर पकवान ऐसे में खीर एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जो हर घर में पसंद की जाती है. यह न सिर्फ बनाने में आसान होती है, बल्कि इसका स्वाद भी सभी को बहुत भाता है. अगर आप भी इस त्योहार कुछ टेस्टी और क्रीमी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो खीर एक परफेक्ट चॉइस है. आप इसे अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं और उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप दिवाली या किसी भी त्योहार पर स्वादिष्ट, क्रीमी खीर कैसे बना सकते हैं. साथ ही सभी को इसका स्वाद कैसे चखा सकते हैं.
बनाने की विधि
टेस्टी और क्रीमी खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालने के लिए रखें. जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें भीगे हुए चावल डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद आप खीर को लगातार चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे और गाढ़ा होता जाए. जब चावल अच्छे से पक जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें चीनी डाल दें. अब इसमें इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राय फ्रूट्स मिलाएं. 5-10 मिनट और पकाएं ताकि खीर क्रीमी और स्वादिष्ट बन जाए. गैस बंद करें और खीर को हल्का ठंडा होने दें. खीर को गर्म या ठंडा जैसे चाहें, सर्व करें.
आप चाहें तो इस तरह से ही मखाना की खीर भी बना सकते हैं.