Festival Decoration Ideas in Hindi: लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार गर्मी के मौसम की शुरुआत करते हैं। अगर आप इन फेस्टिवल्स पर अपने घर की सजावट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए एक जबरदस्त थीम का आईडिया लेकर आए हैं, जो आपके घर को बॉलीवुड ग्लैमर से चकाचौंध कर देगा। आप अपने घर में खुशी और उत्सव का माहौल बनाने के लिए बॉलीवुड के रंगों, पैटर्न और कपड़ों को अपना सकते हैं।
Bollywood थीम के लिए इन Colors को चुने
बॉलीवुड की थीम वाइब्रेंट कलर्स (Vibrant Colours) शानदार कपड़ों और लग्जरी रहन-सहन की थीम होती है। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर आप अपने घर में डेकोरेशन के लिए सरसों की तरह पीले, लाल और पन्ना हरे जैसे चमकीले रंगों को चुन सकते हैं।
पर्ल एकेडमी के प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन विभाग की एसोसिएट डीन प्रोफेसर (Dr.) प्रीता रविश्री के अनुसार, ये रंग फसल के मौसम को दर्शाते हैं और इन त्योहारों में पहने जाने वाले कपड़ों के साथ भी मेल खाते हैं।
ये भी पढ़ें- Maldives छोड़िए! इन 6 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
अपने घर के कुशन, थ्रो और पर्दों जैसी चीजों को आप इन रंगों में ढाल सकते हैं। ऐसे में आपके घर की डेकोरेशन में यूज होने वाले कलर और कपड़ों का कलर एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करेगा जो काफी अट्रैक्टिव लग सकता है।
बॉलीवुड की असली थीम उनके कपड़ों में है
अगर आप बॉलीवुड की थीम (Bollywood Theam) के साथ सच में जुड़ना चाहते हैं तो लोहड़ी और मकर संक्रांति (Festival Decoration Ideas) जैसे त्योहारों में पहने जाने वाले कपड़ों में बॉलीवुड का तड़का एड कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स ने इन त्योहारों पर कढ़ाई या बोल्ड प्रिंट के साथ रेशम के सूट या कुर्ता, ब्रोकेड या कॉटन जैसे पारंपरिक भारतीय कपड़ों का यूज करने की सलाह दी है।
बोल्ड और ऑर्नेट फर्नीचर को चुने
बॉलीवुड की थीम में ज्यादातर बोल्ड और ऑर्नेट फर्नीचर दिखाई देता है। आप अपने घर में राजसी माहौल बनाने के लिए शाही फर्नीचर और पीतल के बर्तनों को एड कर सकते हैं। साथ ही एक्सपर्ट ने बताया कि अपने घर में इंडियन फेक्टर को एड करने के लिए सोफे का इस्तेमाल न करते हुए फर्श कुशन और पाउच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये 10 घरेलू नुस्खे हैं कारगर
अपनी लाइटिंग से करें बॉलीवुड थीम सेट
अपने घर के लिए पेंडेंट लाइट या झूमर चुन सकते हैं जो बॉलीवुड सेट की तरह लग सकता है। ऐसी लाइटिंग से आपका घर काफी सुहाना और आरामदायक और उत्सव का एहसास मिल सकता है, जो लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे फेस्टिवल (Festival Decoration Ideas) के साथ बिल्कुल मेल खाता है। इसके साथ ही आप अपनी बॉलीवुड के सांग्स (Bollywood Songs) की प्लेलिस्ट भी तैयार कर सकते हैं, जिससे आपके घर में बॉलीवुड की रौनक लग जाएगी।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
3 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
5 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
8 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
12 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines