आज के वक्त लोगों के बीच झड़ते बालों की समस्या काफी ज्यादा आम हो गई है. आप गौर करेंगे कि हर 5 में से 1 व्यक्ति को अपनी बालों की चिंता रहती है और उनकी शिकायत रहती है कि जब-जब वह अपने बालों पर हाथों को फेरते हैं, तब उंगलियों पर टूटे बाल दिखाई देते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों को चिंता रहती है कि यह स्थिति अगर यूं ही बनी रही, तो एक दिन ऐसा आएगा कि सिर पर बाल ही नहीं बचेंगे. यह समस्या सबसे ज्यादा डर तब पैदा करती है, जब आप युवा उम्र में हो और आज के वक्त में 20-30 साल की उम्र में काफी ज्यादा देखने को मिल रही है.
हालांकि, कई लोग बालों की झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों और महंगे हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे न सिर्फ बहुत पैसा खर्च होता है, बल्कि रिजल्ट भी इच्छा अनुसार नहीं मिल पाता है. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में मेथी (Methi For Hair) के दानों के बारे में बताएंगे, जो आपकी इस समस्या को ठीक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: DIY Hair Colour: सफेद बालों को दें नेचुरल काला रंग, मेहंदी से बनाया जा सकता है ये हेयर
बालों के लिए मददगार हो सकते हैं घर में रखे मेथी के दाने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेथी दाने बालों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. इनके इस्तेमाल से बाल न सिर्फ मजबूत होते हैं, बल्कि घने भी होते हैं, जिससे गंजापन का खतरा कम हो सकता है. मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि कई गुण होते हैं, जो बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है और उनके विकास में मदद करता है. साथ ही, मेथी में पाया जाने वाला निकोटिनिक एसिड बालों की झड़ने की समस्या को भी कम करने में मदद करता है. इतना ही नहीं, मेथी में मौजूद गुण बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज और मजबूत बनाता है और साथ ही, स्कैल्प पर होने वाले इन्फेक्शन और रूसी जैसी समस्या को दूर करती हैं. ऐसे में अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान है, तो इसके इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
मेथी का कैसे करें बालों पर इस्तेमाल? Methi Use For Hair Fall
- मेथी को बालों पर इस्तेमाल करने के लिए आपको 2 से तीन चम्मच मेथी दाने लेने होंगे और उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा. अगली सुबह उन मेथी दानों को छान लें और फूले हुए दानों को पीस कर एक महीन पेस्ट बना लें.
- अब इसमें एक चम्मच दही या एलोवेरा जेल मिले दें. अब इस पेस्ट को सीधे अपनी स्कैल्प और बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं और करीब 30-40 मिनट के लिए लगा रहने दें.
- वक्त पूरा होने के बाद बालों को ठंडे पानी से साफ से धो लें, आप चाहे तो हल्के शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- हफ्ते में एक बार इस पेस्ट का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, इसलिए नियमित रूप से ही इसका इस्तेमाल करें.
मेथी का पानी भी लाभकारी
आप बालों को मजबूत बनाने के लिए मेथी के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको मेथी के दानों को भिगोना होगा और बचे हुए पानी को एक स्प्रे बोतल में भर लें. अब जब भी आप बालों को शैंपू से धो लें, तो बाद में बालों पर इस स्प्रे को लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. फिर 10-15 मिनट बाद बालों को साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से भी बालों की नेचुरल कंडीशनिंग होगी और बालों की समस्या दूर हो सकेगी.
यह भी पढ़ें: बालों में तेल लगाने का भी होता है सही समय, जानिए कब करें हेयर ऑयलिंग
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
38 mins agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
3 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
17 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
20 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines