Methi Chole Recipe for diabetes: अगर आपके घर में भी डायबिटीज का मरीज है और वह एक ही चीज बार-बार खाकर बोर हो गया हैं, तो आप उन्हें मेथी के छोले बनाकर खिला सकते हैं। इसको खाने से मरीज को नुकसान भी नहीं होगा और उसके टेस्ट में भी बदलाव आएगा। इसके साथ ही यह मरीज के शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है और इससे तनाव और एंग्जाइटी भी कम होती है।
एक रिसर्च के मुताबिक मेथी ब्लड शुगर को कम करने में मदद करती है और इसके अलावा यह टेस्टोस्टेरॉन लेवल को भी बढ़ाती है और स्तनपान करा चुकी महिलाओं में दूध के उत्पादन को भी बढ़ाता है। मेथी खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसेराइड्स के भी कम करने में मदद करती है, तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर कैसे आप छोले-मेथी बना सकते हैं।
और पढ़िए – ‘राजमा’ स्वाद के साथ देता है कई सारे फायदे, अब ‘Rajma Rice’ खाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
सामग्री
रात में 8 घंटे भिगोया हुआ काबुली चना- 3 कप, मेथी के पत्ते- 4 कप, घी- 2 चम्मच, जीरा- 2 चम्मच, तेजपत्ता- 2, कटा प्याज- 4, कटी हरी मिर्च- 2, हल्दी पाउडर- 1 चम्मच, मिर्च पाउडर- 2 चम्मच, गरम मसाला- 1 चम्मच, धनिया पाउडर- 2 चम्मच, टमाटर कटा हुआ- 4
और पढ़िए – चेहरे पर लगाएं दूध और शहद से बना फेस पैक, मिलेगी फूलों सी कोमल त्वचा
विधि
सबसे पहले आपको भीगे हुए छोले को प्रेशर कुकर में 7 से 8 सीटी तक पकाना है और इसको पकाकर अलग रख लें। उसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर इसमें जीरा, तेजपत्ता, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और कटा हुए प्याज डालें। इसमें नमक, हल्दी पाउडर और टमाटर भी डाल लें और इसे मिलाकर कुछ देर मध्यम आंच पर पकने दें।
इसके बाद इसमें मेथी के पत्ते को मिला दें और फिर लाल मिर्च के पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और धनिया पाउडर भी मिला लें और इसको धीमी आंच पर कुछ देर तक भूनते रहें। इसके साथ ही इसमें पका हुआ छोले भी डालें और धीमी आंच पर कुछ देर चलाएं और कुछ ही देर में आपका मेथी छोला बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप इसे डायबिटीज के मरीज को खिला सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
3 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
7 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
9 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines